T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय टीम ने अपनी आखिरी टी20 सीरीज को 3-0 से जीता है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया है। अब भारतीय टीम भी अपने टी20 विश्व कप 2024 के अभियान की तैयारियों में जुट गई है। टी20 विश्व कप 2024 में किन-किन खिलाड़ियों को टीम के स्क्वॉड में मौका मिलेगा अभी इसको लेकर चर्चाएं चल रही है।
वहीं टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही हैं। फैंस पिछले एक साल से ऋषभ पंत के मैदान में लोटने का इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ हर कोई चाहता है कि ऋषभ पंत को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया शामिल किया जाना चाहिए था तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पंत को लेकर अलग राय है।
वापसी के लिए पंत के सामने कई चुनोतियां
ऋषभ पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में काफी ज्यादा चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से पंत टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन पंत पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गए हैं। पंत इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी में खुद को फिट करने के लिए जमकर तैयारियां कर रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत को टी20 विश्व कप 2024 में खिलाए जाने को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहरी खान ने कहा कि जिस समय से ऋषभ पंत गुजरे हैं वो हर किसी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं होता है।
जहीर ने आगे बताया कि जब कोई खिलाड़ी इतने दिनों बाद मैदान पर वापसी करता है तो उसको काफी ज्यादा खुशी होती है। पंत को अब काफी सारी बाधाओं को पार करना है। उनको सबसे पहले खुद को साबित करना होगा। आपको वापसी करने के साथ लय भी हासिल करनी होती है जो ऐसे समय में इतना आसान नहीं होता है। अगर पंत का आईपीएल अच्छा भी चला जाता है तो मुझे नहीं लगता कि टीम उनको लेकर ऐसा कुछ सोच रही होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: विराट कोहली ने तीसरे मैच में की हैरतअंगेज फील्डिंग, अब मिला बड़ा ईनाम
पंत कर रहे जमकर तैयारी
अब सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के वर्कआउट करते हुए काफी सारे वीडियो और तस्वीर सामने आती रहती हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि पंत खुद को फिट करने के लिए कितना हार्ड वर्कआउट कर रहे हैं। हाल ही में ऋषभ पंत को बेंगलुरु में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में देखा गया था। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के साथ सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था। इस मैच से पहले ऋषभ पंत टीम इंडिया के साथ दिखाई दिए थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines