T20 World Cup 2024 : रिंकू सिंह और रवि बिश्नोई की टीम में जगह पक्की, आवेश के लिए खतरा!

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 के लिए लगभग सभी खिलाड़ी मिल गए हैं।

Most Wins by Teams in T20 Super Overs

Most Wins by Teams in T20 Super Overs

T20 World Cup 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज अब खत्म हो चुकी है। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया है। टी20 विश्व कप 2024 से पहले ये टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज थी। इस सीरीज में बीसीसीआई ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, जिसको कई खिलाड़ियों ने दोनों हाथों से भुनाया।

विज्ञापन

इस सीरीज से पहले जानकारी सामने आई थी कि अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज के बाद टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया की तस्वीर साफ हो जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि अफगानिस्तान के साथ खेली गई सीरीज में जो-जो भारतीय खिलाड़ी खेले हैं उनमे से अब टी20 विश्व कप 2024 की टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

विज्ञापन

रिंकू-बिश्नोई की जगह पक्की, आवेश के लिए खतरा!

अफगानिस्तान सीरीज में भारतीय टीम के दो युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह और रवि बिश्नोई ने अपने प्रदर्शन से काफी इंप्रेस किया है। जहां एक तरफ रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए फैंस का दिल जीता हैं तो वहीं रवि बिश्नोई ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सेलेक्टर्स का ध्यान खीचा हैं। सीरीज के आखिरी मैच में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

विज्ञापन

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रिंकू सिंह चौके-छक्के बरसाए। इस मैच में रिंकू ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ मैच में रवि बिश्नोई ने दूसरे सुपरओवर में दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। अब इन दोनों खिलाड़ियों का टी20 विश्व कप 2024 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपने खराब प्रदर्शन से फैंस को काफी निराश किया। तीसरे मैच में आवेश खान की अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आवेश खान ने सबसे ज्यादा रन खर्च किए थे। जिसके बाद अब टी20 विश्व कप 2024 में आवेश खान को टीम इंडिया में मौका मिलने के चांस काफी कम माने जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ