T20 World Cup 2022: 16 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) से पहले भारतीय टीम की 15वें खिलाड़ी की तलाश में एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल दरअसल, मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, जिसके कारण वो अब ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार हैं, वहीं दीपक चाहर चोटिल होने के चलते रेस से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद अब मोहम्मद सिराज और शमी के साथ शार्दूल ठाकुर ऑस्ट्रेलियां जा सकते हैं।
बीसीसीआई ने इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया है लेकिन मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार शमी, सिराज और शार्दिल 13 अक्टूबर को भारत से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। यानि इन तीन गेंदबाजों में से ही किसी एक को बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: कैच लपकने के लिए डेविड वार्नर ने लगाई छलांग, सिर के बल गिरे धड़ाम, देखें वीडियो
दमदार फॉर्म में मोहम्मद सिराज
बता दें कि मोहम्मद सिराज फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में वे मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। मोहम्मद सिराज को ही बीसीसीआई बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकता है। जिसकी घोषणा कुछ दिनों में हो सकती है। दरअसल, आईसीसी को 15 अक्टूबर तक भारत को अपनी अपडेटेड टीम भेजनी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उससे पहले बीसीसीआई बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर देगा।
अभी पढ़ें – Sagar Dhankhar Murder Case: ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार पर आरोप तय, इन धाराओं के तहत चलेगा केस
जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर, जल्द होगा रिप्लेस्टमेंट का ऐलान
बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा था जब टीम के प्रमुख गेंदबाज चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल होने के लिए मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी रेस में है। पहले इसमें दीपक चहर का भी नाम सामने आया था लेकिन वो भी चोट के चलते रेस से बाहर हो गए हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines