T20 World Cup 2022: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप की शुरुआत हो रही है। इस विश्वकप में कुल 16 टीमें भाग ले रही है। टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों पर हैं। हर टीम अपने आप को मजबूत करने में जुटी है। इस बार कुछ ऐसे भी प्लेयर हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। आईसीसी ने उन 5 युवा खिलाड़ियों की लिस्ट जारी है, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा सकते हैं।
ये पांच युवा खिलाड़ी वर्ल्ड कप में मचा सकते हैं धमाल
आईसीसी द्वारा जारी की गई सूची में एक भारतीय युवा खिलाड़ी को भी जगह मिली है। आईसीसी ने जिन युवा खिलाड़ियों को चुना है उनमें भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह, यूएई के बल्लेबाज वृत्य अरविंद और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी का नाम शामिल है।
1. अर्शदीप सिंह (भारत)
अर्शदीप सिंह फिलहाल टीम इंडिया के लिए प्रमुख गेंदबाज के रूप में खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद अर्शदीप टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। 23 साल के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया में जगह बनाई थी। अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले और डेथ ओवरों के दौरान गेंदबाजी करने की अपनी क्षमता से पूरे साल प्रभावित किया है।
13 T20I में 19 विकेट ले चुके हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह 13 T20I में 19 विकेट ले चुके हैं। उनका इकॉनमी रेट प्रति ओवर आठ रन से थोड़ा सा ज्यादा है। वह ऑस्ट्रेलिया में भारत की प्लेइंग 11 में पहली पसंद होंगे। पहले अर्शदीप सिंह ने डेथ बॉलिंग प्रदर्शन और फिर नई गेंद से प्रभाव डालने में कामयाबी हासिल की है। हाल ही में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए थे।
2. वृत्य अरविंद (यूएई)
संयुक्त अरब अमीरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज और मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने वाले, अरविंद आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप क्वालीफायर ए में रन चार्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने पांच पारियों में 89 की औसत और 154.3 के शानदार स्ट्राइक-रेट से 267 रन बनाए हैं। अरविंद की उम्र 20 साल है। वह भारत में जन्मे हैं।
वृत्य अरविंद की खासियत
अंडर -19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन के बाद अदविंद ने 2020 में अपना T20I पदार्पण किया था। इसके बाद से ही वह यूएई के बल्लेबाजी क्रम में स्तंभ बन गए हैं। यूएई में पिछले टी 20 विश्व कप की समाप्ति के बाद से, अरविंद ने 40.7 की औसत और 140.8 की दर से स्ट्राइक करते हुए 400 से अधिक रन बनाए हैं।
3. फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान)
22 वर्षीय फजलहक फारूकी इस साल टी20 में अफगानिस्तान के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 19.35 के औसत और 6.83 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए हैं। अरविंद की तरह, फारूकी भी आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के 2020 संस्करण की एक खोज हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में तेजी से प्रभावित किया था, लिहाजा उन्होंने एक साल बाद टी20I में पदार्पण किया है।
फजलहक फारूकी ने 14 मैच में झटका 18 विकेट
हाल ही में, उन्होंने इस साल के एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह दुनिया भर के लीग खेलते हैं, जहां अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरते हैं। फजलहक फारूकी अब तक 14 इंटरनेशनल टी 20 खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 विकेट झटके। उनका इकॉनमी रेट 6.82 रहा, जो टी 20 फॉर्मेट में अच्छा माना जाता है।
4. ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के युवा हार्ड-हिटिंग फिनिशर ट्रिस्टन स्टब्स ने अब तक केवल आठ T20I खेले हैं, लेकिन वह पहले से ही विश्व क्रिकेट में क्रिकेट की गेंद के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में से हैं। स्टब्स का टी20I करियर में 212.5 का स्ट्राइक रेट है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली बल्लेबाजी पारी में प्रवाड़ा छोड़ा था। इस साल जुलाई में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 28 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली थी।
तूफानी बल्लेबाजी करते हैं ट्रिस्टन स्टब्स
स्टब्स इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की योजना का अहम हिस्सा होंगे। 22 वर्षीय खिलाड़ी भले ही अनुभवी न हो, लेकिन उन्हें अपने बल्ले से बड़ी बाउंड्री पार करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। वह अब तक 36 टी 20 खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 784 रन निकले। स्ट्राइक रेट 160 रहा।
5. नसीम शाह (पाकिस्तान)
महज 19 साल की उम्र में नसीम शाह ने पाकिस्तान टीम में जगह बनाई और अपनी छाप छोड़ी है।
शाहीन अफरीदी की गैरमोजूदगी में उन्हें टीम में मौका मिला था। उन्होंने हाल ही में हुए एशिया कप में गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाया था। सेमीफाइन में अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में दो बड़े छक्के लगाकर उन्होंने पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचाया था।
अभी पढ़ें – IND Vs SA: एक गेंद पर आउट हुए साउथ अफ्रीका के 2 बल्लेबाज, फिर भी नहीं गिरा कोई विकेट, जानें
स्पीड के बादशाह हैं नसीम शाह
नसीम शाह ने अब तक केवल छह T20I खेले हैं। नसीम के पास 145 की स्पीड है, जो ऑस्ट्रेलिया में घातक हो सकते हैं। इतना ही नहीं उनके पास यॉर्क और बाहर जाती हुई गेंदें फेंकने का जबरदस्त कौशल है, जो पाकिस्तान टीम के लिए फायदा पहुंचाने में मदद करेगा। नसीम शाह ने 51 टी 20 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 51 विकेट अपने नाम किए। उनका हालिया फॉर्म जबरदस्त है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines