---विज्ञापन---

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च, देखें फर्स्ट लुक

नई दिल्ली: टीम इंडिया की नई जर्सी रविवार को लॉन्च की गई। टीम इंडिया के आधिकारिक जर्सी प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से पहले नई जर्सी लॉन्च की है। जर्सी हल्के आसमानी-नीले रंगों से बनी है। पिछली जर्सी नेवी ब्लू शेड्स में थी। 2007 में टी 20 विश्व कप के उद्घाटन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया की नई जर्सी रविवार को लॉन्च की गई। टीम इंडिया के आधिकारिक जर्सी प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से पहले नई जर्सी लॉन्च की है। जर्सी हल्के आसमानी-नीले रंगों से बनी है। पिछली जर्सी नेवी ब्लू शेड्स में थी। 2007 में टी 20 विश्व कप के उद्घाटन संस्करण के दौरान भारत के पास एक समान जर्सी थी। पुरुषों की टीम के अलावा महिला टीम भी अपने आगामी मैचों के लिए ये जर्सी पहनेगी।

अभी पढ़ें शमी की जगह उमेश यादव को ही क्यों किया गया टीम में शामिल, कप्तान ने बताई ‘अंदर की बात’

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

टीजर ने बटोरीं सुर्खियां
टीजर ने अब फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर ने प्रशंसकों से कहा, वे इस खेल को और यादगार बनाएंगे। साथ ही तीनों ने प्रशंसकों से लिंक पर क्लिक करने और किट के आधिकारिक रूप से लॉन्च होने तक इसे सपोर्ट करने की अपील की है। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने 12 सितंबर को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। उन्होंने अर्शदीप सिंह को छोड़कर अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें PAK vs ENG: इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट ने करा दिया सलेक्शन, पाकिस्तान टीम में फखर जमां की जगह लेने वाले खिलाड़ी का बयान

---विज्ञापन---

भारतीय टीम टी20 विश्व कप: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

https://bellevuehealthcare.com/

First published on: Sep 18, 2022 09:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola