हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की टीम में लौट सकता है बवंडर, भारत के खिलाफ चुनौती की तैयारी

विज्ञापन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप टीम का ऐलान कर दिया है। अन्य टीमों के भी 15 सितंबर की आधिकारिक तारीख से पहले टीम की घोषणा करने की उम्मीद है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टी 20 वर्ल्ड कप तक सही होकर भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर के मुकाबले में लौट सकते हैं। पाकिस्तान शाहीन की फिटनेस पर पसीना बहा रहा है। हालांकि, तेज गेंदबाज के फिट होने की उम्मीद है। घुटने की समस्या के चलते उन्हें एशिया कप में पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया था।

अभी पढ़ें – IND vs SL: दीपक हुड्डा से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी? श्रीलंका से करारी हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

उम्मीद है कि वर्ल्ड कप खेलेंगे
शाहीन एशिया कप देखने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद थे। हालांकि अब वे इलाज के लिए लंदन चले गए हैं। पीसीबी चाहता है उन्हें लंदन में सबसे अच्छी देखभाल मिले ताकि उनका मुख्य तेज गेंदबाज जल्दी ठीक हो जाए। मेडिकल टीम उनके इलाज के बारे में भी जानकारी ले रही है। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फैसल हसनैन ने कहा, “पीसीबी की मेडिकल टीम को शाहीन के घुटने की चोट की स्थिति के बारे में रोजाना रिपोर्ट मिल रही है। हमें उम्मीद है कि गेंदबाज 23 अक्टूबर को विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ खेलने के लिए टीम के साथ होगा।”

विज्ञापन

फिट रखने में कोई कसर नहीं
श्रीलंका से लेकर लंदन तक पीसीबी मेडिकल टीम की सभी सलाह का पालन कर रहा है। अगर वे शाहीन को अमेरिका में इलाज कराने की सलाह देते हैं तो पीसीबी भी उसका पालन करेगा। पीसीबी के गलियारों में उनकी चोट पर बड़ा फोकस है। टी 20 विश्व कप एक मेगा इवेंट होने के साथ शाहीन को फिट रखने के लिए वे अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 Points Table: अभी बाहर नहीं हुई है टीम इंडिया, जानिए फाइनल में पहुंचने के समीकरण

विज्ञापन

अगर खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में विफल रहता है, तो यह पाकिस्तान की टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा। पिछले वर्ल्ड कप में शाहीन ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया था। पाकिस्तान के पास गुणवत्ता वाले तेज गेंदबाज हो सकते हैं, लेकिन उनमें से कोई भी शाहीन के समान नहीं है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ नए गेंद गेंदबाजों में से एक हैं। इसके अलावा, डेथ ओवरों के दौरान वे यॉर्कर फेंकने में माहिर हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola