नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वेस्ट इंडीज ने टीम से क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रेथवेट और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर चौंका दिया है। एविन लुईस ने सालभर बाद टीम में वापसी की है। टीम में यानिक कैरिया और रेमन रीफर में दो अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – टी20 के पहले वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा
सीडब्ल्यूआई के प्रमुख चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, “हमने वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के लिए युवाओं और अनुभव के मिश्रण का चयन किया है। चयन प्रक्रिया में हमने सीपीएल का भी ध्यान रखा है। उन्होंने आगे कहा- “मैंने अपने कार्यकाल की शुरुआत में कहा था कि मुझे खिलाड़ियों को मौका देने में दिलचस्पी होगी। मेरा मानना है कि यह एक बहुत अच्छी टीम है जिसे हमने चुना है। यह देखते हुए कि हमें राउंड 1 से सुपर12 में क्वालीफाई करना है, ये एक ऐसी टीम है जो प्रतिस्पर्धा करेगी।
कड़ी मेहनत जारी रखने की उम्मीद
उन्होंने आगे कहा- कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम में जगह नहीं बनाई है। मुझे उम्मीद है कि वे कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे। खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वह सीपीएल और आगामी सीजी यूनाइटेड सुपर50 कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हमें खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के रूप में बुलाना पड़ सकता है।
टीम में एक आश्चर्यजनक खिलाड़ी जॉनसन चार्ल्स हैं, जिन्होंने आखिरी बार 2016 में एक टी20 इंटरनेशनल खेला था। उन्होंने हाल ही एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्हें टीम में लेग स्पिनर के रूप में हेडन वॉल्श की जगह पर पसंद किया गया है। आंद्रे रसेल या फैबियन एलन के लिए कोई जगह नहीं बनी। दोनों ने संयुक्त अरब अमीरात में 2021 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप खेला था।
क्वालिफायर खेलेगी वेस्ट इंडीज
वेस्टइंडीज आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर में अपने पहले मैच में 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से खेलेगी। वेस्टइंडीज के ग्रुप में स्कॉटलैंड और आयरलैंड अन्य टीमें हैं। ग्रुप बी की शीर्ष दो टीमें सुपर 12 में शामिल होंगी। वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप से पहले 5 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को दो मैचों की द्विपक्षीय T20I श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इस नाम ने चौंकाया
टी20 विश्व कप टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेड मैककॉय, रेमन रेफर, ओडियन स्मिथ
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines