T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है लेकिन अभी भी भारतीय टीम को जसप्रीम बुमराह की जगह कौन खेलेगा इस सवाल का जवाब नहीं मिला है। बुमराह की जगह टीम में शामिल किए जाने की रेस में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी आगे चल रहे हैं। वहीं इसे लेकर कई क्रिकेटर्स अपनी राय भी बयां कर रहें हैं। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना दो टूक फैसला सुना दिया है।
सुनील गावस्कर ने इस खिलाड़ी को किया सपोर्ट
जसप्रीत बुमराह के रिप्लेस्मेंट पर बोलते हुए सुनील गावस्कर ने मोहम्मद सिराज का सपोर्ट किया है। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में अपनी बात रखी और कहा कि हाल के समय में सिराज ने शानदार परफॉर्मेंस किया है और उसे इसका फल जरूर मिलना चाहिए।
अपनी बात रखते हुए गावस्कर ने कहा, ‘मैं सिराज के लिए जाऊंगा क्योंकि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, शमी कुछ समय से नहीं खेले हैं और एक विश्व कप में सीधे उनका चयन होना उनके खिलाफ जा सकता है, हालांकि कुछ अभ्यास मैच मिलने वाले हैं। अभी तक, किसी को भी 15वें खिलाड़ी के रूप में नहीं चुना गया है।
वहीं सुनील गावस्कर ने आगे ये भी क्लीयर किया कि उन्हें शमी की गुणवत्ता पर कोई संदेह नहीं है। गावस्कर ने कहा कि ‘उनकी गुणवत्ता पर कोई संदेह नहीं है, बस तथ्य यह है कि उन्होंने (शमी) हाल के समय में कोई क्रिकेट नहीं खेला है. कोविड के बाद वापसी करना कभी आसान नहीं होता है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: बुमराह की जगह शमी या सिराज ? सुनील गावस्कर ने सुना दिया अपना दो टूक फैसला
दमदार फॉर्म में मोहम्मद सिराज
बता दें कि मोहम्मद सिराज फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में वे मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। मोहम्मद सिराज को ही बीसीसीआई बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकता है। जिसकी घोषणा कुछ दिनों में हो सकती है। दरअसल, आईसीसी को 15 अक्टूबर तक भारत को अपनी अपडेटेड टीम भेजनी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उससे पहले बीसीसीआई बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर देगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines