T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी20 सीरीज में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का मन मोह लेने वाले टिम डेविड (Tim David) ने ओपनर डेविड वार्नर को चोंका दिया है। वे टिम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और उनके लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अभी पढ़ें – कैसे पूरा होगा T20 WC जीतने का सपना? टीम इंडिया का एक और तेज गेंदबाज घायल
डेविड वॉर्नर का कहना है कि सिंगापुर के इस पूर्व बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई टीम में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले शामिल करने से कंगारू टीम को मजबूती मिलेगी। वहीं उन्होंने ये भी कहा है कि उनके प्रदर्शन से सिलेक्टर्स का सरदर्द जरुर बढ़ गया होगा।
टीम डेविड ने खेली 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी, वॉर्नर ने कहा- वे अदभुत खिलाड़ी
दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में 20 गेंदों पर 42 रन की मैच विनिंग पारी खेली। डेविड की इस पारी को देखकर वॉर्नर भी खुश नजर आए। वॉर्नर ने कहा, ‘ अब वह हमारी टीम का हिस्सा हैं। उन्हें ईश्वर ने भेजा है। वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। उनके पास पॉवर हिटिंग की क्षमता है। उनके आने से हमारा मिडिल ऑर्डर मजबूत हुआ है। उनकी लंबाई और मजबूती को देखते हुए उन्हें यह गेम सूट करता है।’
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: बैक इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हुए दीपक चाहर, इस खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया को प्लेइंग इलेवन तय करने में हो रही परेशानी
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का तो ऐलान कर दिया है लेकिन प्लेइंग 11 को लेकर अभी भी असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। टीम में अंत में तेज शॉट खेलने के लिए मार्कस स्टॉयनिस और मेक्सवैल को रखा गया है लेकिन टीम डेविड के बेहतरीन प्रदर्शन से सिलेक्टर्स के मन में शंका पैदा हो गई है। वहीं ओपनिंग को लेकर भी असमंजस्य जारी है। पहले डेविड वार्नर के साथ एरोन फिंच ओपनिंग करते थे लेकिन अब कैमरॉन ग्रीन को भी मौका दिया जा रहा है वहीं फिंच नीचे स्टीव स्मिथ की जगह खेल रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines