IND vs SA ODI: बैक इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हुए दीपक चाहर, इस खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल

IND vs SA ODI Deepak Chahar Washington Sunder

IND vs SA ODI Deepak Chahar Washington Sunder

IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज (IND vs SA ODI) का दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है। इस मैच से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं वहीं बीसीसीआई ने उनके रिप्लेस्मेंट का भी ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक दीपक चाहर की जगह टीम में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दीपक चाहर को बैक में इंजरी हो गई है जिसके चलते वे पहला वनडे मैच भी नहीं खेले थे। वहीं उन्हें चोटिल होने के चलते अगले दोनो मैचों से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह बेहतरीन ऑलराउंडर 23 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। सुंदर इससे पहले भी भारत की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 40 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें से 31 टी20 थे।

विज्ञापन

सीरीज़ में बराबरी करने उतरेगी भारतीय टीम

वहीं पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के सामने मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम रविवार को सीरीज में एक-एक की बराबरी करने उतरेगी। टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहबाज एहमद इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं। मैच रांची में खेला जाएगा।

विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया था और बारिश के चलते मैच 40 ओवर का कर दिया गया था। जिसमें पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीका ने 250 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 240 रन ही बना पाई। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन का काफी योगदान रहा। उन्होंने 86 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीता ना सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ