T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम पहुंच गई है और प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां कई लोग इस टीम से संतुष्ट हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली इससे असंतुष्ट नज़र आ रहे हैं। उनके मुताबिक भारत ने अपने सबसे महंगी कार को गैरैज में ही रख रखा है।
ब्रेट ली ने की इस खिलाड़ी की वकालत
दरअसल ब्रेट ली ने टीम इंडिया में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक की वकालत की है। ब्रेट ली ने खलीज टाइम्स नामक चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि ‘उमरान मलिक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। मेरा मतलब है कि जब आपके पास दुनिया की सबसे अच्छी कार है और आप उसे गैरेज में रख देते हैं तो उस कार के होने का क्या मतलब है? उमरान मलिक को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए था।’
उन्होंने आगे उमरान मलिक का पक्ष लेते हुए ये भी कहा कि ‘हां, वह युवा है, हां, वह रॉ हैं, लेकिन वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, इसलिए उसे टीम में ले जाएं, उसे ऑस्ट्रेलिया ले जाएं जहां गेंद उड़ती है। 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला व्यक्ति और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले में अंतर होता है।’
बता दें कि भारतीय टीम ने सितंबर के महीने में अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें उमरान मलिक को शामिल नहीं किया गया था। वहीं ऐलान के कुछ दिनों बाद ही टीम को एक बड़ा झटका तब लगा जब जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए। वहीं उनकी जगह किसे खिलाया जाएगा इसके ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines