Bangladesh T20 World Cup Squad 2022: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में ICC T20 विश्व कप 2022 के लिए बुधवार को अपनी टीम की घोषणा की। 15 खिलाड़ियों की लिस्ट से कई बड़े नाम की सूची से गायब हैं। बांग्लादेश ने एशिया कप से बाहर होने वाली टीम में बड़े बदलाव किए हैं।
टीम का नेतृत्व शाकिब अल हसन करेंगे। महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम के अलावा, अनामुल हक, मोहम्मद नईम, परवेज हुसैन को भी टीम से हटा दिया गया है। परवेज हुसैन एमोन, अनामुल हक, महेदी हसन और मोहम्मद नईम एशिया कप टीम का हिस्सा थे। उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बांग्लादेश की टीम में एशिया कप के बाद टी 20 प्रारूप से संन्यास लेने वाले मुशफिकुर रहीम और महमूद उल्लाह जैसे अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज भी नहीं मिल पाएंगे।
बांग्लादेश की टी 20 टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन।
स्टैंडबाय: सौम्या सरकार, शोरफुल इस्लाम, ऋषद हुसैन, शाक महेदी हसन।
चार ट्रैवल रिजर्व के साथ 15 सदस्यीय टीम विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में बांग्लादेश के त्रिकोणीय श्रृंखला अभियान का भी हिस्सा होगी, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।
अभी पढ़ें – IND vs AUS T20: भारतीय दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगे 3 बड़े झटके, ये दिग्गज हुए बाहर
ये खिलाड़ी टीम में लौटे
बांग्लादेश ने लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, हसन महमूद और नजमुल हुसैन शान्तो को टीम में वापस बुला लिया है। उन्हें एशिया कप से बाहर कर दिया गया था। जिम्बाब्वे दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद दास एशिया कप का हिस्सा नहीं थे। वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जबकि नुरुल को भी अंगुली में चोट लगी है। सौम्य सरकार और शोरफुल इस्लाम पिछले साल टी 20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines