T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला जाने वाला टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस विश्वकप में कुल 16 टीमें भाग ले रही है। वर्ल्ड कप से पहले इसमें कई खिलाड़ियों के अच्छे खेलने की उम्मीद जताई जा रही है और कई पूर्व क्रिकेटर भी अपने अपने प्लेइंग एलेवन बता रहे हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने अपने फेवरेट 5 खिलाड़ियों के बारे में बताया है जो कि इस साल अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA 3rd T20I: अंतिम मुकाबला नहीं खेलेगा ये स्टार बल्लेबाज, श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका
1. डेविड वॉर्नर (David Warner)
ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी और बेहतरीन ओपनर डेविड वार्नर फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है। पिछले साल हुए वर्ल्ड कप में बाबर आजम के बाद सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी थे। डेविड को लेकर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि वे मेरी टीम में टॉप पर हैं। जिस आत्मविश्वास के साथ वो बेटिंग करते हैं और गेंदबाज़ों को अटैक करते हैं वे जबरदस्त है।
2. बाबर आज़म (Babar Azam)
पाकिस्तान के कप्तान और दमदार ओपनर बाबर आज़म लगातार कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं और उनके टैलेंट की चर्चाए हर तरफ हो रही है। बाबर आज़म को लेकर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि – वे बेहद वर्सेटाइल खिलाड़ी है और हर फॉर्मेट में खेल सकते हैं। अगर टी20 की बात करें तो वो हर कंडीशन में इसमें खेल कर अच्छे रन स्कोर कर सकते हैं।
3. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya)
भारत के बेहतरीन ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या के लिए ये साल किसी चमत्कार से कम नहीं है। वे अपने करियर के बेस्ट फॉर्म से गुजर रहे हैं और भारत को इस वर्ल्ड कप में उनसे काफी उम्मीदे हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि हार्दिक पंड्या दुनिया भर में एक अनोखे फिगर हैं। वे एक अच्छे बेट्समैन भी हैं, बॉलर भी हैं और इंटरटेनर भी।
4. राशिद खान (Rashid Khan)
अफगानिस्तान के किंग खान और अपनी गूगली से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज़ों की गिल्लियां उखाड़ने वाले राशिद खान इन दिनों तगड़े फॉर्म में हैं और इनसे सभी को बेहद उम्मीदे भी है। राशिद खान को लेकर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि उन्हें हर किसी की टी20 टीम में जरूर होना चाहिए। वे पिछले लगभग एक दशक से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हर फॉर्मेट में वे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी रह चुके हैं।
अभी पढ़ें – Rajat Patidar की टीम इंडिया में एंट्री होने पर क्या बोले DK, लिखी ये खूबसूरत बात…
5. जॉस बटलर ( Jos Butler)
इंग्लैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में अपनी बैटिंग से सभी को हैरान कर देने वाले जॉस बटलर फिलहाल इंजर्ड है लेकिन उनके जल्द ही रिकवर होने की उम्मीद है। जोस बटलर अपने करियर के बेस्ट फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्हें लेकर भी गिलक्रिस्ट ने कहा है कि वे बेहद ही दमदार बेट्समैन है और उनके एक दो सही स्ट्रोक से ही मैच खत्म हो जाता है। उनकी करेज भी बेहद बढ़िया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines