नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी 20 सीरीज और T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी घोषणा रिप्लेसमेंट के साथ जल्द ही हो सकती है। अब ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि यदि बुमराह टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा।
अभी पढ़ें – सुरेश रैना अब इस लीग में मचाएंगे धमाल, बने कप्तान, भज्जी भी मारेंगे फिरकी
सोशल मीडिया पर अलग-अलग डिमांड
बुमराह की खबर आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग डिमांड उठ रही है। कोई कह रहा है कि उमरान मलिक को शामिल किया जाना चाहिए तो किसी ने मोहम्मद सिराज को टीम में लेने की बात कही है। वहीं किसी ने दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को स्टेंडबाय से हटाकर मेन स्क्वाड में लेने की बात कही है। इसी बीच एक बॉलर अचानक से ट्रेंड कर रहा है। इस बॉलर का नाम है मोहसिन खान। मोहसिन खान की दावेदारी इसलिए कही जा रही है क्योंकि उनका इकोनॉमी रेट और औसत बाकी गेंदबाजों से काफी बेहतर है। वे डेथ ओवर्स में भी काफी असरदार साबित हुए हैं।
बुमराह से बेहतर इकोनॉमी और एवरेज
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इस तूफानी गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से चकित किया है। उन्होंने इस सीजन 9 मैच खेले और इसमें 14 विकेट चटका डाले। खास बात यह है कि उनका इकोनॉमी 5.96 का है। उनका औसत 14.07 का है। जबकि बुमराह की बात करें तो उनका औसत इस आईपीएल सीजन 25.53 और इकोनॉमी 7.18 का रहा। बुमराह ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों 15 विकेट चटकाए। हालांकि मोहसिन ने मई 2022 के बाद क्रिकेट नहीं खेला है। वह टी 20 के 35 मैचों में कुल 47 विकेट चटका चुके हैं। उनका एवरेज 17.76 और इकोनॉमी 6.78 का है।
https://twitter.com/CricketSatire/status/1575460290061570049
https://twitter.com/choosenonetwo/status/1575465068040359936
अभी पढ़ें – IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन? BCCI ने कर दिया ऐलान
एक यूजर ने मोहसिन खान के सपोर्ट में लिखा- जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 वर्ल्ड कप टीम में मोहसिन खान को जोड़ने की याचिका दायर करना चाहता हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा- 24 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान, जो पावरप्ले में स्विंग कर सकते हैं, डेथ ओवरों में यॉर्कर फेंक सकते हैं और बाउंसर कर सकते हैं। अपनी गेंदबाजी को 110 से 150 किमी / घंटा की गति बदल सकते हैं, लेकिन फिर भी हम उमेश यादव और भुवी को खिलाते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines