नई दिल्ली: इस साल ऑस्ट्रेलिय में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। टीम के दो स्टार गेंदबाज बुमराह और हर्षल पटेल पूरी तरह से फिट हो गए हैं। दोनों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और सलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – पहली बार खिताब जीते वालीं इगा स्वातेक ने बनाया खास रिकार्ड, देखें फाइनल तक का सफर
माना ये भी जा रहा है कि वे अभी रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं तो शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाल टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध न हों। रिपोर्ट्स की माने तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन 15 या 16 सितंबर को हो सकता है। इससे पहले भारत ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेलेगा।
दोनों ने हासिल कर ली फिटनेस
रिकवरी के लिए जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल दोनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब के लिए थे। एक टेस्ट मैच में कप्तानी कप चुके जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल एशिया कप 2022 के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, वे टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो बुमराह और पटेल ने फिटनेस हासिल कर ली है। जसप्रीत बुमराह को बैक इंजरी थी, जबकि हर्षल पटेल साइड स्ट्रेन के कारण टीम से बाहर हो गए थे।
अभी पढ़ें – फाइनल में नसीम शाह की इनस्विंगर ने मचाई तबाही, हवा में उड़ा डाला स्टंप, देखें वीडियो
T20 वर्ल्ड कप टीम में बुमराह-हर्षल को मिलेगा मौका!
एशिया कप के बाद भारतीय टीम को 11 दिन का ब्रेक मिला है। अब टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। एशिया कप 2022 के लिए चार तेज गेंदबाजों को चुना गया था, जिनमें भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान के अलावा हार्दिक पांड्या को चौथे फास्टर के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन अब आवेश खान शायद टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं जाएंगे। इस तरह बुमराह, भुवी, पांड्या, अर्शदीप और हर्षल टी20 विश्व कप के लिए चुने जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines