US Open 2022: पहली बार खिताब जीते वालीं इगा स्वातेक ने बनाया खास रिकार्ड, देखें फाइनल तक का सफर

US Open 2022

US Open 2022

US Open 2022: यूएस ओपन 2022 का खिताब पोलैंड की इगा स्वातेक ने जीता है। खास बात ये है कि इस बार US ओपन को नई चैम्पियन मिली है। शनिवार रात आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए विमेंस सिंगल्स फाइनल में पोलैंड की इगा स्वातेक ने ट्यूनीशिया की ओंस जेबुर को 6-2,7-6 से हरा और खिताब अपने नाम किया। इगा पहली बार यूएस ओपन की चैंपियन बनी हैं। इस जीत के साथ उनके करियर का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इगा स्वातेक ने दर्ज किया ये खास रिकॉर्ड

इगा स्वातेक ने फाइनल जीतने के साथ एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह इस साल 38 मैच और सात टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। खास बात ये है कि एंजलकि कर्बर के बाद स्वातेक दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही सत्र में दो ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीतीं। आपको बता दें कि यूएसओपन से पहले उन्होंने फ्रेंच ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।

विज्ञापन

यूएस ओपन 2022 में ऐसा रहा इगा का सफर

पहला दौर
जैस्मिन पाओलिनी को 6-3, 6-0 से हराया।

विज्ञापन

दूसरा दौर
स्लोएन स्टीफेंस को 6-3, 6-2 पराजित किया।

तीसरा दौर
लॉरेन डेविस को 6-3, 6-4 से मात दी।

विज्ञापन

चौथा दौर
जूली नीमिअर को 2-6, 6-4, 6-0 से शिकस्त दी।

अंतिम-8
जेसिका पेगुला को 6-3, 7-6 से हराया।

विज्ञापन

सेमीफाइनल
आर्यना सबालेंका को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया।

फाइनल
ओंस जेबुअर को 6-2, 7-6 से हराया।

विज्ञापन

इगा स्वातेक और ओंस जेबुअर के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

यूएस ओपन का फाइनल इगा स्वातेक और ओंस जेबुअर के बीच हुआ। इस मुकाबले से पहले यह दोनों चार बार आमने- सामने थीं। इस दौरान दोनों खिलाड़ी दो-दो मैच जीतकर बराबरी पर थीं। फाइनल में जीत के साथ अब इगा स्वातेक आगे निकल चुकी हैं। इस जीत के साथ ही अब तक दोनों के बीच हुए 5 मुकाबले में तीन जीत स्वातेक के खाते में गईं, जबकि ओंस के खाते में 2 ही जीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ