T20 WC: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी 20 विश्व कप के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के रूप में चुना है। उन्होंने कहा कि सूर्या “अत्यधिक स्वतंत्रता” के साथ स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय बैटिंग लाइन-अप में अपनी एक अलग जगह बनाई।
वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, ”मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं। जिन्होंने ज्यादा फ्रीडम के साथ खेला। स्टार खिलाड़ियों से सजी लाइऩ-अप में उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिस तरह से वह खेला वो शानदार है। उस शीट पर हमारे कुछ खिलाड़ी भी हैं – सैम करन और एलेक्स हेल्स। अगर वे फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वे मेरे लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हो सकते हैं।”
अभी पढ़ें – IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20 और ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में हो सकता है ये बदलाव
हालांकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने टीम के खिलाड़ी का नाम लिया। बाबर आजम ने इस अवॉर्ड के लिए अपनी टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान को चुना। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए हैं। बता दें कि आईसीसी ने शुक्रवार को 9 ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं। इस लिस्ट में स्टार विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव दोनों को ही जगह मिली है। पाकिस्तान के भी दो खिलाड़ी शादाब खान, शाहीन अफरीदी इस लिस्ट में शामिल हैं।
अभी पढ़ें – 20 साल का खिलाड़ी बना नेपाल क्रिकेट टीम का कप्तान, संदीप लामिछाने की लेगा जगह
इंग्लैंड से आईसीसी लिस्ट में इंग्लैंड के तीन सैम करन, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स है। जिम्बाब्वे से सिकंदर रजा और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को इस लिस्ट में जगह मिली है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच 13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है और इसके बाद ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नाम का भी ऐलान होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines