हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 WC, IND vs PAK: ये तो बहुत बुरी खबर है...टूट जाएगा करोड़ों फैंस का दिल

विज्ञापन

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच भारत पाकिस्तान के साथ खेलेगा। मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। करोड़ों फैंस को 23 अक्टूबर का इंतजार है जब फिर से भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान में जोर दिखाएंगे। हालांकि जो रिपोर्ट आ रहे हैं वो दिल तोड़ने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस महामुकाबले पर संकट के बादल छा गए हैं।

अभी पढ़ें – रिजवान भाई मैं लेग स्पिन डालू? पाकिस्तानी ओपनर बोले- पेशावर आ जाओ

मेलबर्न का मौसम खराब

बात ऐसे ही की मेलबर्न का मौसम खराब हो चला है। मौसम के सारे रिपोर्ट इसकी गबाही दे रहे हैं। एक्यूवेदर के मुताबिक, 21 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मेलबर्न में गुरुवार की रात को कुछ बूंदाबांदी हो सकती है और अगले तीन दिनों तक बारिश का असर दिखने की उम्मीद है। इस वजह से क्रिकेट फैंस को निराशा मिल सकती है।

भारत-पाकिस्तान मैच में छाएं रहेंगे बादल

22 अक्टूबर (शनिवार) को भी यही मौसम बना रह सकता है। शहर में 23 अक्टूबर यानी की रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। मैच के दिन आसमान में 100% बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान भी बारिश की संभावना है। ओवर कास्ट में तेज गेंदबाजों को मेलबर्न ट्रैक से कुछ स्विंग और सीम प्राप्त हो सकती है। अगर मैच होता है तो अच्छा रहेगा, लेकिन बारिश बाधा बनती है तो क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लगेगी।

अभी पढ़ें – IND vs NZ: बारिश के चलते रद्द हुआ दूसरा वार्म-अप मैच, अब सीधे महामुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम

 

https://twitter.com/BCCI/status/1582651522613383168

दूसरा वॉर्म-अप मैच रद्द

इधर भारत का दूसरा वॉर्म-अप मैच भी बारिश के चलते धूल गया है। गाबा में खेले जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले सुपर-12 के मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए तैयारियों के लिहाज से यह मैच काफी अहम था, लेकिन ब्रिस्बेन में मूसलाधार बारिश के कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया है। भारत ने पहले वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया था, जिसमें भारत की ओर से केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बैटिंग की थी।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें