नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 28वें मैच में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला गया। मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे की टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए पांच रन बनाने थे। मोसादेक की गेंद पर नुरूल हसन ने मुजरबानी को स्टंप कर दिया। हालांकि एक गलती नेमैच को अजीब मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।
अभी पढ़ें – PAK vs NED: वर्ल्ड कप में PAK की पहली जीत…नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया, ये खिलाड़ी बना हीरो
आखिरी बॉल का ड्रामा
जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। 11 बना भी लिए, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट गिरे और जिम्बाब्वे हार गई। दोनों टीमें डगआउट में चली गईं, लेकिन रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ था। मैच रेफरी ने आखिरी गेंद को नो बॉल दे दिया, क्योंकि बांग्लादेश के विकेटकीपर नूरुल हसन ने विकेट के आगे से गेंद पकड़ी और जिम्बाब्वे के बैटर को स्टंप किया। बांग्लादेश की किस्मत अच्छी थी मोसदैक ने आखिरी गेंद भी डॉट डाल दी और कोई रन नहीं दिया। जिम्बाब्वे 3 रन से हार गया।
अभी पढ़ें – IND vs SA: रोहित ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग…दीपक हुड्डा को मिला मौका, देखें प्लेइंग 11
मैच का हाल
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शान्तो (71) ने अर्धशतक जमाया। जबकि अफीफ हुसैन ने 29, शाकिब अल हसन ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मुजरबानी और नागरवा को 2-2 विकेट मिले। विलियम्स-सिकंदर को एक-एक विकेट मिले। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन ही बना पाए। सीन विलियम्स 42 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके लगाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines