PAK vs NED: वर्ल्ड कप में PAK की पहली जीत...नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया, ये खिलाड़ी बना हीरो

PAK vs NED Pakistan beat Netherlands by 7 wickets

PAK vs NED Pakistan beat Netherlands by 7 wickets

PAK vs NED: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच जारी है। रविवार यानी आज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान की यह इस वर्ल्ड कप में पहली जीत है। पाकिस्तान अपने पहले दो मैच हार गया था। इस जीत के साथ उसने सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बरकरार रखी है।

विज्ञापन

दरअसल, नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में पाकिस्तान ने 13.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की जीत के हीरो शादाब खान बने। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

विज्ञापन

शादाब खान ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 3, वसीम जूनियर ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ और नसीम शाह को भी मिला।

विज्ञापन

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1586662807138959360?s=20&t=jJaAuL3wRD9z5YddKmahoA

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

नीदरलैंड: स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैडन ग्लोवर।

विज्ञापन

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ