नई दिल्ली: टीम इंडिया पिछले साल यूएई में हुए वर्ल्ड कप के बाद से बेचैन है। पिछले साल मिली हार के बाद इस बार टीम इंडिया हर हाल में टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया में हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से है। 23 अक्टूबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया इस बार प्रवल दावेदार मानी जा रही है। पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि इस बार भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: “शाहीन अफरीदी नहीं इस गेंदबाज से सावधान रहे टीम इंडिया”…पूर्व भारतीय क्रिकेटर की सलाह
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई तो क्या होगा?
सुनील गावस्कर ने ये भी बताया कि अगर इस बार टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई तो क्या होगा। गावस्कर ने बताया कि अगर भारत इस बार भी वर्ल्ड कप नहीं जीतता है तो ये हैरान करने वाली बात होगी। सुनील गावस्कर ने अपनी इस बात के पीछे एक तगड़ा कारण भी बताया है। सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया तीन हफ्ते पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी थी और उनकी तैयारियों में कोई भी कमी नहीं थी।
लगातार तैयारियों में जुटी है टीम इंडिया
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में एक के बाद एक श्रृंखला जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया आई है। 4 अक्टूबर को इंदौर में श्रृंखला समाप्त होने के बाद भारतीय टीम डाउन अंडर की परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए तुरंत ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई। इसके अलावा, उन्होंने मेजबानों के खिलाफ अभ्यास के लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेले। ऑस्ट्रेलिया में आकर अभ्यास करने से पहले टीम ने अपने घर में छह टी20 मैच खेले जिसमें से चार में उसे जीत मिली जो बताता है कि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए जमकर तैयारी कर रहे थे।
इस बार नहीं चलेगा बहाना
गावस्कार ने कहा कि एक बात सुनिश्चित है। अगर भारतीय टीम यह टी 20 विश्व कप नहीं जीतती है तो यह तैयारी की कमी के कारण नहीं होगी। न केवल वे टूर्नामेंट के अपने पहले मैच से लगभग तीन सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया गए हैं, वे अभ्यास मैच भी खेल रहे हैं जोकि काभी अच्छी बात है। इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ PAK को नहीं खेलना चाहिए मैच….इस दिग्गज ने दी धमकी
उन्होंने कहा, ‘सफेद गेंद के द्विपक्षीय मैचों में भारत का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है, चाहे वह घर पर हो या विदेश में लेकिन यह बहुपक्षीय आयोजनों में है कि वे ठोकर खा रहे हैं। अतीत में ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि वे इस आयोजन में ठंडे पड़ गए थे।” बता दें कि भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इसके बाद वह दोबारा ये ट्रॉफी नहीं उठा पाई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines