हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इस दिन होगी T20 World Cup के लिए टीम इंडिया की घोषणा! इस तूफानी बल्लेबाज की जगह पक्की

विज्ञापन

नई दिल्ली। वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया का शेड्यूल बेहद बिजी है। टीम इन दिनों लगातार इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है। आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज खत्म करके टीम इंडिया फिलवक्त वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज खेल रही है। इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम घोषित की है। दौरे पर टीम को 3 वनडे के मुकाबले खेलने हैं।

शिखर धवन यहां भी टीम की अगुआई करेंगे। वहीं केएल राहुल अब तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं। ऐसे में वे एक बार फिर टीम में जगह नहीं बना पाए। हालांकि चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने जिम्बाब्वे दौरे पर टीम में वापसी की है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

 

और पढ़िए – VIDEO: क्रिकेट का ऐसा जुनून कि 6 सेकंड के वीडियो ने बना दिया स्टार, राहुल गांधी से लेकर ये दिग्गज हुए फैन

 

27 अगस्त से टी20 एशिया कप

क्रिकबज की खबर के अनुसार, 27 अगस्त से टी20 एशिया कप की शुरुआत हो रही है। इसके लिए 8 अगस्त तक टीम के नाम भेजने हैं। माना जा रहा है कि एशिया कप के लिए चुनी जाने वाली 15 सदस्यीय टीम ही टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी। इसकी पूरी संभावना है। यानी अगले एक हफ्ते में वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तस्वीर साफ हो सकती है।

वर्ल्डकप से पहले प्लेयर खेलेंगे 10 मैच

एशिया कप के लिए जिन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा वे एशिया कप के 5 मैच और ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका के बीच 6 टी20 मैच में खेलते दिखेंगे। यानी उन्हें वर्ल्ड कप से पहले कम से कम 10 मैच खेलने को मिलेंगे। इस दौरान प्लेयर अपने आप को साबित करने में पूरी दम लगाएंगे।

 

और पढ़िए – Ind vs Pak T20 Match: मंधाना के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, टीम इंडिया ने 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

 

दिनेश कार्तिक की जगह पक्की!

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भले ही टीम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि दिनेश कार्तिक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम में जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा टीम में ऋषभ पंत को फिट करने के लिए मैनेजमेंट उन्हें बतौर ओपनर भी आजमा चुका है। वहीं विराट और केएल राहुल की वापसी से दीपक हुडा, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन कैसे टीम में जगह बना सकेंगे, ये सेलेक्टर्स के लिए बड़ा टेंशन वाला मामला साबित होगा।

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें