T-20 Cricket World Cup New Team Canada: ओमान की राजधानी अल अमीरात में इन दिनों ICC टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर-ए की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले दिन कनाडा और फिलीपींस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को कनाडा ने 118 रनों से जीत लिया था। इस जीत के साथ ही अब कनाडा की ICC टी-20 वर्ल्ड कप में एंट्री हो चुकी है। बता दें कि पहली बार कनाडा की टीम ICC टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने में कामयाब हुई है। ICC टी-20 वर्ल्ड कप में कनाडा को जगह दिलाने में मैथ्यू स्पूर्स ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कनाडा की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की।
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने बताया कौन है जिम्मेदार?
कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स ने रचा इतिहास
फिलीपींस के खिलाफ मैच में कनाडा की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू स्पूर्स ने शतक जड़ा। मैथ्यू स्पूर्स का यह टी-20 डेब्यू मैच था। अपने डेब्यू मैच में ही मैथ्यू स्पूर्स ने शतक जड़ डाला। 22 साल के मैथ्यू स्पूर्स ने 68 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। मैथ्यू स्पूर्स ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। टी-20 क्रिकेट में डेब्यू मैच में अभी तक 4 बल्लेबाज ऐसे हैं, जो शतक लगा चुके हैं। इन 4 खिलाड़ियों में 2 खिलाड़ी कनाडा टीम के हैं। मैथ्यू स्पूर्स से पहले साल 2019 में कनाडा के रविंदरपाल सिंह ने अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया था। रविंदरपाल सिंह ने 101 रनों की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: कोहली-धोनी के साथ मिलकर भारत में 700 करोड़ का फुटबॉल टूर्नामेंट कराएंगी अरबपति की पत्नी
118 रनों से मैच जीत गया कनाडा
बात अगर फिलीपींस के साथ कनाडा के मैच की करें तो कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। मैथ्यू स्पूर्स के अलावा मैच में कनाडा की तरफ से रयान पठान ने 73 रनों की पारी खेली। 216 रनों के जवाब में पूरी फिलीपींस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 98 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस तरह कनाडा ने फिलीपींस पर 118 रनों से जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines