नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के घरेलू मैदानों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का रोमांच देखने को मिल रहा है। एक ऐसा ही नजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत बुधवार को चंडीगढ़ और सिक्किम के बीच खेले गए मुकाबले में नजर आया। इस मैच में एक बल्लेबाज ने ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गौरव पुरी ने आतिशी पारी खेल चकित कर दिया। गौरव ने 47 गेंदों में 2 चौके और 9 छक्के कूट 197.87 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन ठोक डाले।यानी उन्होंने 9 छक्कों की मदद से हाफ सेंचुरी ठोक डाली। एके कौशिक ने 65 और कप्तान मनन वोहरा ने 11 रनों का योगदान दिया।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: ये कौन सी गेंद है? मिशेल स्टार्क ने किया हैरान, सैम करन का हुआ काम तमाम
गौरव पुरी ने किया दंग
चंडीगढ़ के बल्लेबाज गौरव पुरी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दंग कर दिया। उन्होंने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के ठोक डाले हैं।
gaurav puri
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: अंबाती रायडू की एक और लड़ाई, अब KKR के सीनियर प्लेयर से भिड़े, देखें वीडियो
31 साल के इस बल्लेबाज ने अब तक 9 टी 20 मैचों में 208 रन जड़े हैं। उनका औसत 29.71 का है। मैच की बात करें तो चंडीगढ़ ने 17.5 ओवर ही खेले और 172 रन बनाए। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम 9 विकेट के नुकसान पर महज 112 रन ही बना सकी। चंडीगढ़ ने यह मैच 66 रनों के अंतर से जीत लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines