नई दिल्ली: भारत के बल्लेबाज और इंग्लैंड में ससेक्स टीम के कप्तान चेतेश्वर पुजारा के तहलका से दुनिया दंग है। इंग्लैंड में खेले जा रहे रॉयल लंदन वनडे कप में पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी का वो अंदाज पेश किया है कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे हैं।
और पढ़िए – Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी को ‘इंडिया’ नाम से दिक्कत, पीएम मोदी से की ये अपील
ससेक्स और सरी के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में ससेक्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करने उतरे पुजारा ने चौथे नंबर पर बैटिंग कर सरी के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। उन्होंने 131 गेंदों में 20 चौके और 5 छक्के ठोक 132 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 174 रन ठोक डाले। टॉम क्लार्क के साथ शतकीय साझेदारी कर पुजारा ने 50 ओवर में अपनी टीम का स्कोर 6 विकेट पर 378 रन पर पहुंचा दिया। पुजारा ने अपने लास्ट 50 रन महज 20 गेंदों में ठोक डाले।
करियर बेस्ट लिस्ट ए स्कोर
पुजारा की ये बैक टू बैक सेंचुरी हैं। इससे पहले उन्होंने वार्विकशायर के खिलाफ 107 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने एक ओवर में 22 रन कूट डाले थे।
और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन
इस मैच में 174 रन पुजारा के करियर का सबसे बेहतरीन लिस्ट ए प्रदर्शन है। ये उनके लिस्ट ए करियर का सर्वोच्च स्कोर है। पुजारा के नाम लिस्ट ए फॉर्मेट के इतिहास में ससेक्स के किसी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है।
इससे पहले उन्होंने लिस्ट ए की 107 मैचों की 105 ईनिंग्स में 4638 रन जड़े थे। उनका औसत 54.56 का है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines