नटराजन शॉट लगते ही 'गायब' हो जाती है गेंद, सूर्या ने बताया कहां से सीखा यह स्पेशल शॉट, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Suryakumar Yadav special shot
Edited By Bhoopendra Rai

Suryakumar Yadav special shot
Suryakumar Yadav: जबरदस्त फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। रविवार को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में उन्होंने 22 गेंद पर 62 रन कूट डाले। इस दौरान उन्होंने 5 शानदार छक्के और 5 चौके जड़े।
अपनी तूफानी पारी के दौरान उन्हें एक ऐसा शॉट खेला जिसने सभी का दिल जीत लिया। इसे नटराजन शॉट कहा जाता है। सूर्या जब भी इस शॉट को खेलते हैं गेंद सीधे छक्के के लिए जाती है। चाहे गेंदबाज कोई भी हो सूर्या को फर्क नहीं पड़ा। इस शॉट को नटराजन नाम से जाना जाता है। अपने टी 20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर को नटराजन शॉट पर छक्का जड़ा था।
Kind of tribute to our #SKY
Shots from all over the ground #SuryakumarYadav #TeamIndia #INDvsSA pic.twitter.com/j3QKFcPxrp— 𝐇𝐚𝐫𝐢𝐫𝐚𝐦 | 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧_𝟏𝐬𝐭 (@MaunVicharak) October 3, 2022
सूर्यकुमार यादव ने 31 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 डेब्यू किया था। वह टीम इंडिया के लिए विराट कोहली की जगह तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। इस मैच में उन्होंने पहली गेंद पर ही जोफ्रा आर्चर जैसे खतरनाक गेंदबाज को फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया था। ये अजीबो-गरीब शॉट नटराजन नाम से जाना जाता है।
An audacious first-ball six 👌
A thrilling final over 😎
A series-levelling win 👏@surya_14kumar & @imShard – two stars of #TeamIndia's win in the 4th @Paytm #INDvENG T20I – chat up. 👍👍 – By @RajalAroraWatch the full interview 🎥 👇https://t.co/sUnrwPsHVi pic.twitter.com/YV8Oc1T7m1
— BCCI (@BCCI) March 19, 2021
सूर्या ने अपने टी20 डेब्यू मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और 31 में से 57 रन बना दिए। साथ ही पूरी दुनिया को बताया कि मैदान के हर तरफ शॉट लगाने वाला 360 डिग्री बल्लेबाज भारत को भी मिल गया है। इस बीच करीब 560 दिन गुजरे। इस दौरान सूर्या ने कई बार नटराजन शॉट खेला और गेंद को सीधे दर्शकों के बीच भेजा। इस शॉट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंज किया है।
https://twitter.com/i/status/1575165629719379969
इस मैच के बाद का एक वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें शार्दुल ठाकुर और सूर्यकुमार यादव बाचतीच कर रहे हैं। ठाकुर वीडियो में शार्दुल ने पूछा कि ये शॉट्स कहां से सीखा?
सूर्यकुमार यादव बताया था कि ‘मैं ये शॉट पहले से ही खेलते हुए आ रहा हूं। लोकल क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट जहां से मैंने क्रिकेट स्टार्ट किया था रबर बॉल, टेनिस बॉल जो भी है, हम लोग वहां पर सीमेंट पर खेलते थे ये शॉट वहां से डेवलप होते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक आ गया।’
जब सूर्यकुमार यादव नटराजन शॉट खेलते तो उनका बायां पैर बायां पैर हवा में उठता और शरीर ऑफ स्टंप की तरफ आता है। बैट स्पीड के साथ उनकी कलाईयों का जादू भी इस शॉट में नजर आता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: