नई दिल्ली: भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC पुरुष T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित किया गया है। सूर्यकुमार ने इस साल अपने बल्ले से तबाही मचा दी है। सूर्या के साथ सिकंदर रजा, सैम कर्रन और मोहम्मद रिजवान को भी नॉमिनेट किया गया है।
‘सूर्या दादा’ के लिए अच्छा रहा ये साल
भारतीय दाएं हाथ का बल्लेबाज ने 31 मैच में 1164 रन बनाए हैं। विराट कोहली सूर्य के सबसे करीब हैं। उन्होंने 781 रन बनाए, जिसमें 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक शामिल था।
और पढ़िए –अफगानिस्तान ने किया T20 कप्तानी में बदलाव, मोहम्मद नबी की जगह इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल अच्छा रहा। 31 टी20 मैच में सूर्या ने 46.56 की औसत और 187 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से कुल 1164 रन बनाए हैं। T20Is में कैलेंडर वर्ष में सूर्या के 68 छक्कों मारे हैं।
सैम कुरेन-रिजवान भी नॉमिनेट
सूर्या के साथ, टी20 विश्व कप विजेता और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सैम कुरेन भी पुरस्कार लेने वालों में सबसे आगे हैं। कुरेन टी20 विश्व कप के दौरान शानदार रहे। सिकंदर रजा इस सूची में अंडरडॉग हैं, लेकिन उनका टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे द्वारा अब तक का सबसे अच्छा सीजन रहा है। रजा के 24 मैचों में 735 रन और 25 विकेट हैं।
और पढ़िए –PAK vs NZ: पाकिस्तान ने मुफ्त में लुटा दिए 5 रन, देखें वीडियो
लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज रिजवान का भी नाम है। मोहम्मद रिजवान ने टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल 1326 रन बनाने वाले बैटर ने इस साल 25 मैचों में 996 रन बनाए हैं। रिजवान का बल्ला दो साल से टी20 गदर काटे हुए है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines