Suryakumar Yadav ने तोड़ा मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड, 1 साल में इतने छक्के जड़ बने 'सिक्सर किंग'

Suryakumar Yadav broke Mohammad Rizwan big record with 45 most sixes

Suryakumar Yadav broke Mohammad Rizwan big record with 45 most sixes

Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में सूर्या यादव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 50 रनों की तूफानी पारी खेली और रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्या ने मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। रिजवान ने साल 2021 में कुल 42 छक्के एक कैलेंडर वर्ष में लगाए थे।

https://twitter.com/DixitShubhransh/status/1575380881963098112?s=20&t=z52xhAOs0PtZ3el_5pfrWQ

सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में अभी तक 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 732 रन निकले। इनमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्यकुमार ने इस दौरान सर्वाधिक 45 छक्के भी जड़े हैं।

T20I में एक कैलैंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 45 – 2022, सूर्यकुमार यादव
  • 42 – 2021, मोहम्मद रिजवान
  • 41 – 2021, मार्टिन गप्टिल

अभी पढ़ें – T20 world cup से जसप्रीत बुमराह बाहर, अब ये दिग्गज ले सकता है उनकी जगह, कातिलाना गेंदबाजी करने में है माहिर

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी 20 मुकाबला

बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तिरुवनंतपुरम में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत लिया। मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन के स्‍कोर पर रोक दिया था, जवाब में केएल राहुल (51*) और सूर्यकुमार यादव (50*) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने 20 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मैच जीता और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ