Suresh Raina Coach: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रहे सुरेश रैना के बचपन के कोच सतपाल कृष्णन का निधन हो गया है। अपने कोच के निधन से दुखी क्रिकेटर रैना ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। सतपाल कृष्णन के निधन पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी शोक जताया है।
बताया गया है कि सतपाल कृष्णन जालंधर के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनके इलाज में सुरेश रैना ने काफी मदद की थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सकता है।
अभी पढ़ें – फीफा बैन पर SC का बड़ा फैसला, प्रशासकों की समिति भंग की, AIFF के चुनाव टाले
सुरेश रैना ने किया ये ट्वीट
कोच के निधन से दुखी सुरेश रैना ने ट्वीट किया, ‘मेरे कोच कृष्णन सर के निधन के बारे में सुनकर मेरा दिल व्यथित हुआ है, मेरी सभी उपलब्धियों और कड़ी मेहनत के पीछे उनका हाथ था। उन्होंने मुझे जो सबक सिखाया, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। मेरी यादों और प्रार्थनाओं में वह हमेशा रहेंगे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’
अभी पढ़ें – Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप केस, मॉडल ने फिर दर्ज की याचिका
स्कूल टाइम के दौरान दी थी ट्रेनिंग
सुरेश रैना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘बिलीव’ में भी सतपाल कृष्णन का जिक्र किया है। रैना ने बताया था कि बचपन में उन्हें क्रिकेट के बारीकियों को समझने में सतपाल कृष्णन ने काफी मदद की थी। बात उस वक्त की है जब सुरेश रैना ने अपने स्कूली दिनों में उत्तर प्रदेश के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज में दाखिला लिया था, यहां उन्होंने कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई की। इस दौरान सतपाल ने रैना को ट्रेनिंग दी थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines