Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप केस, मॉडल ने फिर दर्ज की याचिका

Cristiano Ronaldo Rape Case

Cristiano Ronaldo Rape Case

Cristiano Ronaldo Rape Case: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। द सन के मुताबिक, रोनाल्डो के खिलाफ 13 साल पुराने रेप केस में Kathryn Mayorga नाम की मॉडल ने एक बार फिर अमेरिका की एक अदालत में याचिका दायर की है। रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल ने दावा किया था कि 2009 में लास वेगास के होटल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उनका रेप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने रोनाल्डो को किया था बरी

आपको बता दें कि 36 साल की Kathryn Mayorga ने काफी समय पहले रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाया था। उस वक्त ये मामला लंबे समय तक कोर्ट में चला। पिछले दिनों में अमेरिका की एक अदालत ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस मामले में बरी किया था, लेकिन अब मॉडल ने इसी फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। महिला की ओर से दायर याचिका में सबूतों और घटनाओं की अनदेखी का दावा किया गया है।

मॉडल ने लगा या था ये आरोप

नेवादा की मॉडल ने आरोप लगाया था 2009 में रोनाल्डो ने लास वेगास के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था और मुंह बंद रखने के लिए 2,70,000 पाउंड दिए गए थे। 2019 में इस महिला ने फिर रोनाल्डो पर आरोप लगाए, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

हर्जाने के तौर पर $375,000 की मांग भी की थी

आपको बता दें कि इस मामले में मॉडल ने रोनाल्डो से हर्जाने के तौर पर $375,000 की मांग भी की थी। लेकिन, इसके बाद यह मामला अदालत में पहुंच गया। इसके बाद इस मामले पर इसी साल जून में अमेरिका की एक अदालत की जज Jennifer Dorsey ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया था।

विज्ञापन

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर हैं रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर हैं। उनकी फैन की लिस्ट करोड़ों में है। पिछले कुछ वक्त से ये खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझ रहा है। । इसका असर उनके क्लब के खेल में भी दिख रहा है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ