हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH से अलग हुए टॉम मूडी, IPL 2023 के लिए टीम ने इस दिग्गज को बनाया हेड कोच

विज्ञापन
Brian Lara appointed as head coach for IPL 2023

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने बड़ा फैसला लिया है। इस फ्रेंचाई ने कोच टॉम मूडी का साथ छोड़कर नए हेड कोच की नियुक्ति की है। आईपीएल 2023 के लिए वेस्ट इंडीज के दिग्गज खिलाड़ी रहे ब्रायन लारा (Brian Lara) सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच बने हैं।

अभी पढ़ें – केवल 50 रुपये की स्वादिष्ट बेसन बर्फी बनाकर टीचर्स डे को बनाएं खास, जानें रेसिपी

जानकारी के अनुसार, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर टॉम मूडी और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है। लिहाजा दोनों ही पार्टी ने आपसी सहमति के साथ एकदूसरे का साथ छोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन

पिछला सीजन रहा था खराब

बीते सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन टॉम मूडी की कोचिंग में उतना अच्छा नहीं रहा था। पिछले सीजन में टीम को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और वो प्वॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर रहे थे। शायद यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने अब ब्रायन लारा को कोच बना दिया है।

कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे ब्रायन लारा

ब्रायन लारा बीते सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। वह टीम में बैटिंग कोच और स्ट्रैटजिक एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे। लेकिन अब आगामी सीजन में वह बतौर हेड कोच की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – एयरपोर्ट पर दोस्त को सरप्राइज देने के लिए शख्स ने किया ऐसा काम, लोग हो रहे लोटपोट

2016 में चैम्पियन बनी थी सनराइजर्स हैदराबाद

आपको बता दें कि टॉम मूडी ने 2013 से 2019 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कोचिंग की। इस दौरान टीम को उन्होंने 5 बार प्लेऑफ में पहुंचाया। ये टीम 2016 में चैम्पियन भी बनी। इस सीजन डेविड वॉर्नर टीम के कप्तान थे।

विज्ञापन

टॉम मूडी को मिली ये जिम्मेदारी

टॉम मूडी और सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी दोनों ने ही कॉन्ट्रेक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। इसकी एक वजह यह भी है कि टॉम मूडी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ILT20 लीग में डेजर्ट वाइपर्स टीम में क्रिकेट निदेशक बनाया गया है। यह लीग 2023 से शुरू होने वाली है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola