Viral Video: एयरपोर्ट पर दोस्त को सरप्राइज देने के लिए शख्स ने किया ऐसा काम, लोग हो रहे लोटपोट

Scree

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपने एयरपोर्ट पर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा होता है। उसका दोस्त काफी समय के बाद उससे मिलने वाला होता है। जिसके लिए वो अपने खास दोस्त के लिए ऐसा सरप्राइज प्लान करता है जिसे देखकर किसी की हंसी नहीं रुक रही है। दरअसल, शख्स अपने दोस्त की तस्वीर का कपड़ा पहना होता है। जिसमें हर तरह उसकी तस्वीर लगी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ-साथ उसके पैर के मोजों में भी उसकी तस्वीर छपी होती है। जब उसका दोस्त उसे देखता है उसकी हंसी नहीं रुकती। अपने दोस्त के गले लगकर दोनों काफी हंसते हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो pubity नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जोकि काफी फनी है। इस वीडियो पर अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ