Sri Lanka Won Asia cup: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने एशिया कप 2022 का खिताब जीत लिया है। 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। श्रीलंका टीम की जीत के हीरो वानिंदु हसारंगा रहे, जिन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान टीम की कमर तोड़ दी और श्रीलंका को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया।
अभी पढ़ें – साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस दिग्गज को सौंपी जा सकती है टीम की कप्तानी
हसरंगा ने गेंद और बल्ले से दिखाया कमाल
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। श्रीलंका ने एक वक्त 58 रन पर पांच विकेट खो दिए थे। इसके बाद हसरंगा और भानुका राजपक्षे ने 58 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को संकट से उबारा और मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। हसारंगा ने 21 बॉल पर 36 रनों की पारी खेलाी जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।
राजपक्षे ने संभाली थी पारी
जब हसारंगा आउट हो गए तो मोर्चा राजपक्षे ने संभाल और तूफानी बैटिंग जारी रखी। उन्होंने 71 रनों की पारी खेली, जिसके चलते श्रीलंका छह विकेट पर 170 रन तक पहुंच पाया। राजपक्षे 45 बॉल पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। राजपक्षे की बल्लेबाजी और हसरंगा के आलराउंडर प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को श्रीलंका ने 26 रनों से रौंद दिया।
ताश के पत्तों की तरह बिखर गई पाकिस्तान टीम
एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रनों का टारगेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शरुआत खराब रही। पाकिस्तान ने बाबर आजम (5) और फखर जमां (0) का विकेट सस्ते में गंवा दिया था। जैसे तैसे मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने 71 रनों की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला तभी हसंगा ने इफ्तिखार को आउट कर दिया। बढ़ते प्रेशर के बीच बाद में मोहम्मद रिजवान भी 55 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तो पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
अभी पढ़ें – इस भारतीय दिग्गज ने T20 World Cup के लिए चुनी टीम, शमी को दी जगह
वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका का धमाल
वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने एशिया कप का फाइनल जीतकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस पूरे टूर्नामेंट में श्रीलंका ने शानदार क्रिकेट खेला है। पहला ही मैच हारने के बाद इस टीम ने शानदार वापसी की और उसके बाद कोई मैच नहीं गंवाया। श्रीलंका ने टीम इंडिया जैसी मजबूत टीम को हराकर पहले ही बता दिया था कि उसे कमजोर न आंका जाए। अब फाइनल में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 26 रनों से करारी शिकस्त दी है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप होना है। इस मेगा टूर्नामेंट में भी श्रीलंका अपना ये फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines