नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 13 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाए। इतने बड़े टोटल तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 130 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का पहला शतक जड़ा। पहला शतक जड़ते ही उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।
अभी पढ़ें – AIFF elections: एआईएफएफ चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, जानें पूरी डिटेल
तूफानी पारी में जड़े 15 चौके, 1 छ्क्का
शुभमन गिल ने अपनी 51 बॉल में फिफ्टी पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने गियर बदला और लगातार बाउंड्री की बरसात कर दी। इस तरह 82 गेंद पर शतक पूरा किया और 97 गेंदों पर 130 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का भी जड़ा।
सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ दिया पीछे
शुभमन गिल ने 130 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। ये उनका किरयर का पहला वनडे शतक भी था। इस शतक के साथ वह उन बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने हरारे में जाकर सेंचुरी जड़ी है। अभी तक हरारे में 9 भारतीय बल्लेबाज शतक बनाने में कामयाब रहे हैं। इन सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा स्कोर शुभमन गिल के नाम ही है। दूसरे सबसे बड़ा स्कोर अंबित रायडु और तीसरे नंबर पर लीजेंड सचिन तेंदुलकर का नाम है। इस तरह गिल ने सचिन को पीछे छोड़ दिया।
हरारे में शतक जड़ने वाले भारतीयों बल्लेबाजों की लिस्ट
शुभमन गिल- 130
अंबति रायडु- 124*
सचिन तेंदुलकर- 122*
युवराज सिंह- 120
शिखर धवन- 116
विराट कोहली- 115
केदार जाधव- 105*
मोहम्मद कैफ- 102*
केएल राहुल- 100*
अभी पढ़ें – World badminton championship: साइना नेहवाल ने जीत के साथ किया आगाज, चेउंग नगन यी को दी शिकस्त
गजब के फॉर्म में हैं शुभमन गिल
शुभमन गिल ने अभी भारत के लिए सिर्फ 9 ही वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 71.29 की औसत से 499 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े। पिछले 6 वनडे मैच में गिल ने 130, 33, 82*, 98*, 43, 64 रन बनाए हैं। ये उनकी काबिलियत और फॉर्म को दर्शाता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines