Shubman Gill Health Update, IND vs AUS: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार से अपना अभियान शुरू करेगी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम से होना है। लेकिन इस मैच से पूर्व शुभमन गिल की हेल्थ को लेकर भारतीय खेमे में खलबली मची हुई है। दरअसल शुक्रवार 6 अक्टूबर को जानकारी मिली थी कि भारतीय ओपनर को डेंगू हो गया है। इसके बाद उनके पहले मैच में खेलने पर सस्पेंस बन गया था।
शुक्रवार शाम हेड कोच राहुल द्रविड़ का बयान आया था कि अभी शुभमन गिल पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं। वहीं अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गिल की हेल्थ पर ताजा अपडेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से एक दिन पहले रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल की हेल्थ पर अपडेट दिया। उन्होंने भी कहा कि गिल अभी बाहर नहीं हुए हैं।
क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?
कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, ‘हम शुभमन गिल को रिकवर होने का पूरा चांस देंगे। अभी वह बाहर नहीं हुए हैं। वह बीमार हैं और मैं उनकी स्थिति को समझ सकता हूं। मैं चाहता हूं कि वह सही हो जाएंगे। एक कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर यह चाहता हूं। वह यंग हैं और उनकी बॉडी फिट है। वह जल्दी सही हो जाएंगे।’
BCCI प्रवक्ता का बयान
इस मामले पर बीसीसीआई के एक प्रवक्ता का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, शुभमन गिल की हेल्थ को मेडिकल टीम प्राथमिकता से मॉनिटर कर रही है। हमें उम्मीद है वह जल्दी सही हो जाएंगे। अभी हमें और अपडेट के लिए इंतजार करना होगा। वहीं कैम्प में मूड अच्छा है। हमारी नजरें अब अगले मैच पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें:-
Asian Games 2023: कबड्डी से क्रिकेट तक की ‘Golden Journey’, एक दिन में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
Asian Games 2023 IND vs AFG: बारिश से धुला मैच, भारत को फिर भी कैसे मिला गोल्ड?
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines