शॉट पुटर तजिंदर पाल तूर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

Tajinder Pal Toor

Tajinder Pal Toor

नई दिल्ली: भारत के शीर्ष शॉट पुटर तजिंदर पाल तूर ने सोमवार को भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप के समापन पर 21.77 मीटर के थ्रो के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इसी के साथ उन्होंने अपना ही एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले 28 वर्षीय तूर ने 21.49 मीटर के अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को बेहतर किया। उन्होंने पटियाला में 2021 में 21.77 मीटर के अपने तीसरे दौर के थ्रो के साथ इसे स्थापित किया था। ये इस सीजन में दुनिया में नौवीं सबसे लंबी दूरी रही। विश्व चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग मार्क 21.40 मीटर है।

विज्ञापन

तूर ने धमाकेदार शुरुआत की

उन्होंने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया जिसके लिए क्वालीफाइंग मार्क 19 मीटर है। मौजूदा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तूर ने धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने 21.09 मीटर के शुरुआती थ्रो के साथ सीधे 20 मीटर का निशाना लगाया। एशियाई रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास करने से पहले उनका दूसरा थ्रो फाउल था। अंतिम प्रयास पास करने से पहले उन्होंने दो फाउल किए।

विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रहे करणवीर सिंह 

पंजाब राज्य के करणवीर सिंह 19.78 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया। जबकि 100 मीटर और 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्योति याराजी को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट घोषित किया गया। तूर ने इस उपलब्धि पर कहा- मेरा प्रशिक्षण योजना के अनुसार गया। मैं 21 मीटर बैरियर को पार करने के लिए तैयार था। मेरी अगली योजना 22 मीटर बैरियर को तोड़ना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ