Sania Mirza and Shoaib Malik: तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा को उनके शौहर शोएब मलिक ने जन्मदिन की बधाई दी है। शोएब मलिक ने एक ट्वीट किया जिसमें दोनों की एक पुरानी फोटो थी। शोएब ने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बधाई सानिया, आपके स्वस्थ्य और सुखी जीवन की कामना करता हूं। आज के दिन का भरपूर आनंद लें।’ शोएब के इस ट्वीट के बाद तलाक की खबरों में नया ट्विस्ट आ गया है। लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या तलाक की खबरें महज अफवाह थीं?
अभी पढ़ें – IPL 2023: टी 20 विश्वकप फाइनल का ‘हीरो’ अब आईपीएल में मचाएगा धमाल…हो सकती है करोड़ों की बारिश
भारतीय टेनिस स्टार और शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं।
दो दिन पहले ही मीडिया में खबरें आई थीं कि दोनों जल्द ही एक पाकिस्तानी टॉक शो ‘द मिर्जा मलिक शो’ में नजर आएंगे। ये शो पाकिस्तानी चैनल पर जल्द ही ऑन एयर होगा। शोएब मलिक ने ही इस शो के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी।
आखिर तलाक की खबरें कैसे और कब आईं
सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी। इस इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिका था कि टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, अल्लाह को खोजने के लिए। इस पोस्ट के बाद आशंका जताई जाने लगी थी कि शोएब-सानिया के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
सानिया मिर्जा के इस इंस्टा स्टोरी के बाद एक और खबर आई जिसने दोनों के बीच तलाक की खबरों को और पुख्ता कर दिया। सानिया-शोएब के एक कॉमन फ्रेंड ने ये दावा किया कि दोनों के बीच ऑफिशियली तलाक हो चुका है और कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर दोनों की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है। खास बात ये कि ऑफिशियल तलाक का दावा जिस दोस्त ने किया, वो सानिया-शोएब के मैनेजमेंट टीम का हिस्सा है।
सानिया के इंस्टा स्टोरी, दोस्त के दावे के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने भी तलाक की खबरों को लेकर दावा किया कि ये खबर पूरी तरह से सच है। सानिया और शोएब के बीच तलाक हो चुका है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सानिया-शोएब अलग-अलग रह रहे हैं। शोएब पाकिस्तान में जबकि सानिया अपने बेटे के साथ दुबई में रह रहीं हैं।
तलाक की खबरों के बीच दो ट्विस्ट
पहला ट्विस्ट… सानिया और शोएब के तलाक की खबरों के बीच अब तक दो ट्विस्ट आ चुके हैं। पहला ट्विस्ट ये कि तलाक की खबरों के आने के बाद शोएब मलिक ने खुद दावा किया कि वे दोनों जल्द ही एक टॉक शो में नजर आने वाले हैं। ‘द मिर्जा मलिक शो’ के बारे में पाकिस्तानी चैनल उर्दू फ्लिक्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर भी शेयर किया गया। उर्दू फ्लिक्स ने कहा कि जल्द ही इस शो का प्रीमियर लाइव होगा।
दूसरा ट्विस्ट… टॉक शो में एक साथ आने की खबरों के दो दिन बाद यानी आज सानिया मिर्जा का जन्मदिन है। तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा पर प्यार लुटाते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। उनके बर्थडे विश करने के तरीके से लग रहा है कि दोनों के बीच किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है। शोएब ने प्यारा सा मैसेज लिखा कि आपको जन्मदिन की बधाई सानिया, आपके स्वस्थ्य और सुखी जीवन की कामना करता हूं। आज के दिन का भरपूर आनंद लें।
15 दिन पहले एक साथ दिखे थे शोएब-सानिया
सानिया और शोएब आखिरी बार एक साथ अपने बेटे के जन्मदिन पर एक साथ दिखे थे। 15 दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को दंपति के बेटे इजहान का जन्मदिन था। इसी दौरान शोएब मलिक ने एक ट्वीट किया था। बेटे को लेकर शोएब ने लिखा कि जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए। हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।
शादी के पहले 5 महीने एक-दूसरे को किया था डेट
साल 2004-2005 में सानिया और शोएब की पहली मुलाकात भारत में हुई थी। करीब 4 साल बाद दोनों 2009-2010 में दोनों की दोबारा मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई। यहां दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। करीब 5 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया और फिर हैदराबाद में दोनों की शादी हुई। शादी के 10 साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था।
अभी पढ़ें – IPL 2023: चेन्नई…बैंगलोर या फिर मुंबई…जानिए किस टीम में शामिल हो सकते हैं Ben Stokes
तलाक की अफवाह… दोस्त का दावा… फिर बर्थडे विश… सब ठीक!
सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर शोएब मलिक के ट्वीट से तो ये लग रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। फिलहाल, न तो सानिया और न ही शोएब, किसी की ओर से तलाक के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। सोशल मीडिया पोस्ट, मीडिया रिपोर्ट्स में ही दोनों की तलाक की खबरें हैं। दोनों के फैन्स फिलहाल यही चाहेंगे कि सबकुछ ठीक हो।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines