नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ये भी बात सामने आई कि ये सब उनके नए शो के लिए बज बनाने को लेकर किया गया। लोगों ने जिस शो की बात की अब उस शो का अनाउंसमेंट हो गया है। ‘द मिर्जा-मलिक शो’ इस महीने प्रसारित होने वाला है। ये शो दोनों स्टार खिलाड़ियों द्वारा होस्ट किया जाएगा।
दिसंबर में टेलीकास्ट किया जाएगा The Mirza Malik Show
दोनों अपने रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की अफवाहों के बीच एक पाकिस्तानी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए शो की मेजबानी करेंगे। नेटफ्लिक्स के स्थानीय संस्करण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स ने रिलीज के महीने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। भले ही शो की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई हो, लेकिन ये तय हो गया है कि शो दिसंबर में प्रसारित किया जाएगा।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
और पढ़िए – Japan vs Croatia: पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीता क्रोएशिया, गोलकीपर लिवाकोविच ने किया करिश्मा, जापान वर्ल्ड कप से बाहर
दोनों ने साध रखी है चुप्पी
पोस्ट में लिखा है, कभी भी हमारे उस कंटेंट से बोर न हों, जो आपको पसंद आएगा। सानिया मिर्जा-शोएब मलिक द्वारा होस्ट किया जा रहा है, जो इस दिसंबर में आ रहा है। पावर कपल तलाक की अफवाहों से घिरा हुआ है। 11 साल की सफल शादी के बाद दोनों के अलग होने या तलाक लेने की अफवाह है, जिससे उनके प्रशंसकों को भी निराशा हुई है। अफवाहों से भरे सोशल मीडिया के साथ कपल ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को इस बारे में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है। दोनों ने ही इस मामले पर अपनी चुप्पी साध रखी है।
सानिया मिर्जा ने पोस्ट को लाइक और कमेंट करना किया बंद
हालांकि 36 वर्षीय टेनिस स्टार ने अपने पति के बारे में पोस्ट करना या उनके पोस्ट का जवाब देना बंद कर दिया है। पिछले महीने अपने 36 वें जन्मदिन पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने एक दूसरे के करीब वाली फोटो शेयर की थी। हालांकि तलाक की अफवाहों को हवा देते हुए सानिया ने न तो पोस्ट को लाइक किया और न ही इस पर कमेंट किया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों सितारे अपने कुछ कानूनी मुद्दों से निपटने के बाद पहले ही अलग हो चुके हैं। हालांकि, मलिक के एक करीबी सूत्र का दावा है कि उनके तलाक की अफवाहें झूठी हैं। सूत्र ने कहा कि मतभेद हर रिश्ते का हिस्सा होते हैं। मिर्जा और मलिक ने अप्रैल 2010 में शादी के बंधन में बंधे। इस जोड़े ने 2018 में अपने बेटे इजहान मिर्जा-मलिक का वैलकम किया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines