Shahid Afridi: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने संन्यास की सलाह दी है। अफरीदी ने विराट को ये सलाह तब दी है जब विराट कोहली शानदार फॉर्म में लौटे हैं और एशिया कप में उनके बल्ले से खूब रन निकले। अफरीदी की ये सलाह भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा को बिल्कुल पसंद नहीं आई। अमित मिश्रा ने अफरीदी को ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई। अमित मिश्रा का ये ट्वीट तेजी से वायरल भी हो रहा है।
अभी पढ़ें – BCCI के बॉस बने रहेंगे सौरव गांगुली और जय शाह, सुप्रीम कोर्ट ने कूलिंग पीरियड में दी राहत
सबसे पहले आपको बताते हैं कि अफरीदी ने क्या सलाह दी थी। दरअसल, 42 साल के अफरीदी ने कहा था कि “विराट कोहली ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। यकीनन वे एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, लेकिन एक समय आता है, जब आप सन्यांस की तरफ बढ़ रहे होते हैं और ऐसे में आपको संन्यास का ऐलान तब करना चाहिए, जब आप अपने करियर के टॉप पर हों”।
शाहिद अफरीदी ने क्या कहा था?
समा टीवी से बातचीत के दौरान शाहिद अफरीदी ने कहा, आपको अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संन्यास लेना चाहिए, ऐसे फैसले बहुत की कम लोग ले पाते हैं। खासतौर पर एशियाई खिलाड़ियों के लिए ये कठिन होता है। हालांकि मुझे लगता है कि विराट कोहली शान से संन्यास लेंगें’।
अमित मिश्रा ने अफरीदी को दिया ये जवाब
शाहिद अफरीदी का ये बयान अमित मिश्रा को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। जिसके बाद उन्होंने सरेआम सोशल मीडिया पर अफरीदी को करारा जवाब दिया है। मिश्रा ने आपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘डियर अफरीदी, कुछ लोग सिर्फ एक ही बार रिटायर होते हैं, तो विराट कोहली को इस मामले से दूर रखो।’
अभी पढ़ें – ICC T20 Ranking: इस बल्लेबाज ने बाबर आजम की जमीन खिसकाई, नंबर 2 पर जमाया कब्जा
अफरीदी संन्यास लेने के बाद कई बार वापस लौटे
गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी ने पहली बार 2006 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन 2 सप्ताह बाद ही वे वापस आ गए थे। फिर 2010 में उन्होंने टेस्ट प्रारूप से संन्यास लिया। इसके बाद अफरीदी ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यांस की घोषणा की थी, लेकिन पांच महीने बाद ही उन्होंने फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। फिर अफरीदी ने 2015 विश्वकप के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया। अंत में साल 2017 में उन्होंने टी20 आई प्रारूप को भी अलविदा कह दिया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines