Shahid Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि वह अपने खिलाड़ियों का इलाज तक नहीं करवा पा रहा। ये खुलासा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने किया है। शाहिद अफरीदी ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन के ईलाज में कोई मदद नहीं की वह सब कुछ अपने पैसों से कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – LLC 2022: पंकज सिंह का तूफान, 4 ओवर में चटका डाले 5 विकेट
शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा खुलासा
एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने बताया कि शाहीन को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही। वह खुद लंदन अपने पैसों की टिकट से गए हैं। वहां इलाज का खर्चा भी वह खुद उठा रहे हैं। शाहिद अफरीदी ने कहा कि उनके लिए डॉक्टरों का इंतजाम वे पाकिस्तान से कर रहे हैं।
शाहिद अफरीदी ने पीसीबी पर निकाली भड़ास
शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि ‘शाहीन की जगह कोई भी लड़का हो, जो देश के लिए खेल रहा है और आपकी टीम का अहम सदस्य है, उसके इंजर्ड होने पर उसकी देखभाल रखना PCB की जिम्मेदारी है। ये नहीं कि उसे उसके हाल पर ही छोड़ देना चाहिए।’
श्रीलंका दौरे पर हुए थे चोटिल
पाकिस्तान टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी श्रीलंका के दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से ही वह क्रिकेट नहीं खेले। हाल ही में हुए एशिया कप में भी शाहीन टीम से बाहर थे।
शाहीन 15 अक्टूबर तक टीम से जुड़ेंगे, वर्ल्ड कप टीम में हैं शामिल
आगामी वर्ल्ड कप टीम में शाहीन अफरीदी शामिल हैं। वह 15 अक्टूबर तक टीम के साथ जुड़ेंगे। क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को शाहीन अफरीदी से बड़ी उम्मीदें हैं। ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल वाली पिचों पर लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन पाकिस्तान के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
टी-20 में शाहीन 70 प्रतिशत मैचों में पहले ओवर में विकेट चटकाते हैं
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं। खास बात ये है कि वह टी-20 इंटरनेशनल में करीब 70% मैचों के पहले ओवर में विकेट चटका देते हैं। उन्होंने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट लिया था। फिर केएल राहुल और विराट कोहली को भी आउट किया था। ये मुकाबला टीम इंडिया को 10 विकेट से हार गई थी।
शाहीन अफरीदी का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 40 टी 20 मैचों में 7.76 की इकोनॉमी रेट से 47 विकेट लिए हैं। वहीं 25 टेस्ट मैचों में 3.04 की इकोनॉमी रेट से 99 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 32 वनडे मैचों में 5.51 की इकोनॉमी रेट से 62 विकेट लिए हैं। ये रिकॉर्ड बताते हैं कि शाहीन पाकिस्तान के बेहतरनी गेंदबाज हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines