Legends League Cricket: पठान ब्रदर्स ने चुन-चुनकर कूटा, 10 गेंदों में 56 रन फोड़ इंडिया महाराजा को जिताया

pathan

नई दिल्ली: लीजेंड लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा ने जीत हासिल की। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान मे खेले गए मैच में पठान भाइयों ने तूफान मचा दिया। मुरलीधर, डेलियल विट्टोरी और थिसारा परेरा को जमकर मार लगाई। वर्ल्ड जायंट्स के गेंदबाज पठान ब्रदर्श के आगे बेवस नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सिंह की घातक गेंदबाजी

कोलकाता में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड जायंट्स के दिग्गज बल्लेबाज स्टार गेंदबाज पंकज सिंह के सामने टिक नहीं पाए। राजस्थान के क्रिकेटर पंकज सिंह (Pankaj Singh) ने अपनी तूफानी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा। पंकज सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। पंकज सिंह की डेथ ओवर में घातक गेंदबाजी देखने को मिली।

वर्ल्ड जायंट्स निर्धारित ओवर में टीम 8 विकेट पर 170 रन ही बना पाई। केविन ओ ब्रायन ने जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सबसे ज्यादा 9 चौके और एक छक्का लगाया। ब्रायन के अलावा दिनेश रामदीन ने नाबाद 42 रन बनाए।

विज्ञापन

इरफान पठान और युसूफ पठान ने मचाया कोहराम 

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया महाराजा की टीम ने 8 गेंद पहले 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में इरफान पठान और युसूफ पठान ने कोहराम मचाया। पठान ब्रदर्स ने मिलकर डेनियल विट्टोरी, मुथैया मुरलीधरन, थिसारा परेरा जैसे दिग्गज गेंदबाजों को जमकर कूटा। दोनों ने अपनी तूफानी पारी में मिलकर कुल 10 बाउंड्री लगाई। यानी उन्होंने 10 गेंदों में कुल 56 रन जोड़े। इरफान ने 9 गेंदों पर 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 3 छक्के लगाए। तो युसूफ ने 35 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इनके अलावा पार्थिव पटेल ने 18, वीरेंद्र सहवाग ने 4 और मोहम्मद कैफ ने 11 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ