नई दिल्ली: पाकिस्तान ने इमर्जिंग एशिया कप में भारत को हरा दिया है। इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में भारत-ए को पाकिस्तान-ए ने 128 रनों से हराया। भारत की युवा टीम फाइनल में बिखर गई। युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पाकिस्तान की सीनियर टीम काफी खुश नजर आई। पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ियों ने ए टीम का होटल में जोरदार स्वागत भी किया।
और पढ़िए – सिराज के ‘पंजे’ के बाद रोहित-ईशान ने बल्लेबाजी में दिखाया दम, भारत को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार
सीनियर खिलाड़ियों ने जूनियर्स के साथ मनाया जश्न
इमर्जिंग एशिया कप श्रीलंका में खेला गया था और पाकिस्तान की सीनियर टीम भी इस समय श्रीलंका दौरे पर है। सीनियर खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान ए टीम का होटल में स्वागत करने का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में शाहीन अफरीदी युवा प्लेयर्स को गले लगाते दिख रहे हैं। वहीं कप्तान बाबर आजम सभी खिलाड़ियों को शाबाशी दी।
पाकिस्तान की इस जीत से बाबर आजम भी काफी खुश नजर आए, उन्होंने टीम के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा ‘हमारे उभरते सितारों को इमर्जिंग एशिया कप जीतते देखकर खुशी हुई। पूरे शाहीन स्क्वॉड को बधाई। बहुत अच्छा!’
और पढ़िए – टीम इंडिया ने टेस्ट में दिखाई टी20 जैसी रफ्तार, 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
फाइनल में नहीं चले भारत के युवा
मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्तान यश ढुल ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ये फैसला भारत के लिए भारी पड़ा। सलामी बल्लेबाज सईम अयूब (59) और साहिबजादा फरहान (65) ने टीम को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े थे। तैय्यब ताहिर (108) शतक ठोक भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान-ए ने बोर्ड पर 352 रन लगाए। जवाब में साई सुदर्शन और अभीषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और महज 40 ओवर में भारत-ए 224 के स्कोर पर आउट हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines