Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में खेले जा रहे मैच में दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया एक अलग ही अंदाज में नजर आई। पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही लय बनाए रखी। टीम जल्द से जल्द एक सम्मानजनक लक्ष्य तक पहुंचना चाहती थी। ऐसे में कप्तान रोहित और जायसवाल ने तेजी से रन बनाए और इतिहास रच दिया।
और पढ़िए – स्टंप पर बल्ला मारने वालीं हरमनप्रीत कौर को मिल सकती है ये बड़ी सजा
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दूसरी पारी में रोहित और ईशान की तेज पारी के चलते टीम ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने मात्र 12.2 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया। ये क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने टेस्ट क्रिकेट में 12.2 ओवर में ही 100 रन बना लिए हों। इसके पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के पास था। जिसने 13.2 ओवर में 100 रन बनाए थे।
12.2 – भारत vs वेस्टइंडीज, 2023
13.2 – श्रीलंका vs बांग्लादेश, 2001
13.3 – इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, 1994
13.4 – बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज, 2012
13.4 – इंग्लैंड vs पाकिस्तान, 2022
और पढ़िए – दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को खल रही है इस धाकड़ गेंदबाज की कमी, पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। त्रिनिदाद के क्ववींस पार्क ओवल में खेले जा रहे मैच में चौथे दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जीत के लिए मिले 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76/2 का स्कोर बना लिया है।मैच के आखिरी दिन कैरेबियाई टीम को 289 रन की दरकार है, जबकि भारत को 8 विकेट निकालने जरूरी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।