Syed Mushtaq Ali Trophy: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेल गए पहले वनडे मैच (IND vs SA 1st ODI) में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सभी को कायल बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samsun) एक बार फिर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचाने को तैयार हैं। 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन केरल टीम की तरफ से खेलते नज़र आएंगे। उन्हें इसका कप्तान भी बनाया गया है।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता मैच, संजू सैमसन ने दिल
भारतीय टीम के लिए कर चुके हैं कप्तानी
बता दें कि संजू सैमसन विकेटकीपर और बल्लेबाज होने के साथ- साथ एक अच्छे कप्तान भी है। उन्हें पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी की है। संजू की कप्तानी में न्यूजीलैंड-A टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में इंडिया-A ने क्लीन स्वीप किया था। उन्होंने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। संजू सैमसन ने आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है।
सचिन बेबी बने उपकप्तान, यहां जानें कब खेला जाएगा पहला मैच
केरल की टीम ने गुरूवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया। टीम ने सचिन बेबी को उप-कप्तान बनाया है। केरल की टीम में बेसिल थम्पी और केएम आसिफ जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल हैं, जो IPL में खेल चुके हैं। केरल ने कभी भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी नहीं जीती है। टीम का पहला मैच 11 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ है।
अभी पढ़ें – Mohammed Shami Video: ‘प्यार न करियो’…मोहम्मद शमी का इमोशनल वीडियो वायरल, आपने देखा क्या?
केरल की टीम: संजू सैमसन (कप्तान), रोहन एस कुन्नुमल, विष्णु विनोद, शॉन रोजर, सचिन बेबी (उपकप्तान), अब्दुल बसिथ, कृष्ण प्रसाद, मोहम्मद अजहरुद्दीन (विकेटकीपर), सिजोमन जोसेफ, एस मिधुन, वैशाक चंद्रन, मनु कृष्णन, बासिल थंपी, एन.पी. तुलसी, एफ. फानूस, के.एम. आसिफ और एस. सचिन.
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines