नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला गया पहला वनडे मैच साउथ अफ्रीका की टीम ने 9 रन से जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने भारत को 40 ओवर में 250 रनों का लक्ष्य दिया, टीम इंडिया 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी। हालांकि संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया।

संजू सैमसन की शानदार पारी 

संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के ठोक 86 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। वे अंत तक टिके रहे, हालांकि टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए फिर भी उनकी स्पिरिट ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। लास्ट ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। संजू ने इस ओवर में 19 रन ठोके, हालांकि टीम के लिए ये नाकाफी साबित हुए।

ईशान किशन ने ठोके 50 रन 

संजू के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। कप्तान शिखर धवन 4, शुभमन गिल 3, रुतुराज गायकवाड़ 19 और ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 37 गेंदों में 50 रन ठोके। वहीं शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंदों में 33 रन बनाए। कुलदीप यादव, आवेश खान और रवि बिश्नेाई भी कुछ खास नहीं कर पाए और अंतत: टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हार गई।

ये रहा बड़ा कारण 

टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण खराब फील्डिंग रही। टीम इंडिया ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के कई कैच छोड़े। इसी के साथ कई बार खराब फील्डिंग के चलते रन लुटाए गए। क्लासेन ने 65 गेंदों में 74 और मिलर ने 63 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। बहरहाल, दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किस तरह वापसी करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ