Sania Mirza-Shoaib Malik News: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच पिछले कुछ समय से तलाक की अफवाहें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर दोनों में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। पर कई बार ऐसी रिपोर्ट्स आती रहती हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। लंबे समय से दोनों को साथ नहीं देखा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों स्टार्स एकसाथ नहीं दिखे हैं। जबकि दोनों की अपने बेटे इजहान के साथ अलग-अलग तस्वीरें सामने आती हैं। इसी बीच अब जानकारी सामने आ रही है कि सानिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शोएब मलिक के साथ सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
क्या है इसका सच?
ऐसी रिपोर्ट्स आने के बाद जब हमने सानिया मिर्जा के प्रोफाइल को चेक किया तो वहां उनकी और शोएब की कोई भी तस्वीर एकसाथ नहीं थी। सिर्फ एक तस्वीर में दोनों दिख रहे थे वो भी थी 30 अक्टूबर 2021 की जब उनके बेटे इजहान का जन्मदिन था। शोएब मलिक के प्रोफाइल का भी कुछ ऐसा ही हाल था, जिसमें सानिया के साथ उनकी कोई तस्वीर नहीं दिख रही थी। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर भी सामने आई थी कि शोएब मलिक ने Married to की जगह से भी सानिया का नाम हटा दिया था।
मॉडल के साथ अफेयर के चर्चे!
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच दूरी का कारण पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल आयशा ओमर को बताया जा रहा था। मलिक ने आयशा के साथ कई ऐड शूट में भी कोजी-कोजी पोज दिए थे। उसके बाद से ही चर्चाएं होने लगीं कि दोनों के बीच अफेयर है। इसके कुछ ही दिनों बाद शोएब और सानिया एक दूसरे से अलग नजर आने लगे। अक्सर ऐसी खबरें तब से आ रही हैं कि दोनों अपनी राह अलग कर चुके हैं।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी। इसके बाद 2018 में दोनों एक बेटे इजहान अली मिर्जा के माता-पिता बने थे। दोनों ने एकसाथ पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर तस्वीर नहीं शेयर की हैं। पर अक्सर सानिया अपने बेटे के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट पर खुश नजर आती हैं। जबकि शोएब भी अक्सर अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। दोनों के बीच तलाक की खबरों पर अभी मुहर नहीं लगी है लेकिन कई बार अलग-अलग अटकलें लगती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup से पहले BCCI का बड़ा फैसला, नई सेलेक्शन कमेटी करेगी टीम का ऐलान!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर के कीर्तिमान को जो रूट से खतरा, टेस्ट सीरीज में टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines