नई दिल्ली: दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना नेहवाल फिटनेस के चलते आगामी एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय बैडमिंटन चयन ट्रायल में भाग नहीं लेंगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ में होने वाले टूर्नामेंट के लिए तेलंगाना में ज्वाला गुट्टा अकादमी ऑफ एक्सीलेंस में 4 से 7 मई तक ट्रायल आयोजित करेगा। साइना नेहवाल इसमें भाग नहीं लेंगी क्योंकि उन्हें फिटनेस संबंधी कुछ दिक्कतें हैं। साथ ही कुशल राज और प्रकाश राज की पुरुष जोड़ी भी ट्रायल्स से हट गई है। हालांकि, बाकी खिलाड़ी जिन्हें ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया था, वे इस सप्ताह प्रतिस्पर्धा करेंगे।
चोटों से जूझ रही हैं साइना
साइना आखिरी बार अप्रैल में ऑरलियन्स मास्टर्स में खेली थीं। पिछले कुछ समय से वह चोटों से जूझ रही हैं। पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी ने जनवरी में बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया था। वह पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल्स में भी हिस्सा नहीं ले पाई थीं।
और पढ़िए – IPL 2023, MI vs RR: 6,6,6 टिम डेविड ने रोहित शर्मा को दिया बर्थडे गिफ्ट, राजस्थान के जबड़े से छीन ली जीत
शीर्ष 20 रैंकिंग लिस्ट के खिलाड़ियों को सीधे एंट्री
बीएआई ने डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, एचएस प्रणय, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को सीधे चुना था। ये चयन 18 अप्रैल को बीडब्ल्यूएफ शीर्ष 20 रैंकिंग लिस्ट में उनके स्थान पर आधारित रहा। राष्ट्रीय महासंघ ने 22 अप्रैल को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी, जिसकी पुष्टि के लिए समय सीमा 28 अप्रैल तय की गई थी।
पुरुष एकल और महिला एकल के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा
विश्व चैंपियनशिप के रजत और कांस्य पदक विजेता किदांबी श्रीकांत, राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन, ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 विजेता प्रियांशु राजावत, राष्ट्रीय चैंपियन मिथुन मंजूनाथ और टोक्यो ओलंपियन बी साई प्रणीत नौ पुरुषों में शामिल हैं। महिला एकल में आकाशी कश्यप, मालविका बंसोड़, अश्मिता चालिहा, उन्नति हुड्डा ट्रायल्स में मौजूद महिला एकल खिलाड़ियों में शामिल होंगी। पुरुष एकल और महिला एकल के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जबकि दो मिक्स्ड डबल, एक पुरुष और एक महिला जोड़ी को ट्रायल्स से चुना जाएगा।
एशियाई खेलों 2023 चयन ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट:
पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत, मिथुन मंजूनाथ, साई प्रणीत, मैसनम मीराबा, भरत राघव, अंसल यादव, सिद्धांत गुप्ता
महिला एकल: आकर्षी कश्यप, मालविका बंसोड़, अश्मिता चालिहा, अदिति भट, उन्नति हुड्डा, अलीशा नाइक, श्रियांशी वलीशेट्टी, अनुपमा उपाध्याय
और पढ़िए – IPL 2023: 16 चौके 8 छक्के: 21 साल के यशस्वी जायसवाल का भौकाल, ठोका सीजन का तीसरा शतक
पुरुष युगल: एमआर अर्जुन/ध्रुव कपिला, कृष्ण प्रसाद/विशुवर्धन, सूरज गोला/पृथ्वी रॉय, नितिन एचवी/साई प्रतीक।
महिला युगल: अश्विनी भट/शिखा गौतम, तनीषा क्रास्टो/अश्विनी पोनप्पा, राधिका शर्मा/तन्वी शर्मा मिश्रित युगल: रोहन कपूर/सिक्की रेड्डी, साई प्रतीक/तनिषा क्रास्टो, हरिहरन/वार्शिनी, हेमागेंद्र बाबू/कनिका कंवल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines