IPL 2023, MI vs RR: 6,6,6 टिम डेविड ने रोहित शर्मा को दिया बर्थडे गिफ्ट, राजस्थान के जबड़े से छीन ली जीत
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023, MI vs RR live Update
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023, MI vs RR live Update
IPL 2023, MI vs RR live Update: आईपीएल के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टिम डेविड का तूफान आया। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्कों की हैट्रिक ठोक राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली। उन्होंने जेसन होल्डर के खिलाफ लगातार 3 छक्के लगाए और रोहित शर्मा को बर्थडे गिफ्ट के तौर पर ये अहम जीत दिलाई।
मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे, लेकिन 3 बॉल शेष रहते ही रोहित शर्मा की टीम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। मुंबई ने आखिरी ओवर में 3 बॉल बाकी रहते मैच जीत लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 124 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जो टीम के काम नहीं आई।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: