हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rohit Sharma: तीसरे टी 20 में चोटिल हुए थे रोहित शर्मा, अब अपनी चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

Rohit Sharma: तीसरे टी-20 में चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने तीसरा मैच जीतने के बाद मैच प्रेजेंशन में बताया कि अगले मैचों में उनकी मौजूदगी होगी या नहीं, उन्होंने कहा, ‘फिलहाल, यह ठीक है, हमारे पास अगले गेम तक कुछ दिन हैं, उम्मीद है कि यह ठीक रहेगा।’ आपको बता दें कि मैच के ओवर की तीसरी गेंद खेलते समय कप्तान को चोट लगी थी।

 

और पढ़िए – भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जिम्बाव्वे के बल्लेबाज का तूफान, एक ओवर में कूट डाले 34 रन, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। वह 5 गेंदों में 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहा थे, इसी दौरान उनकी कमर की मांसपेशी में खिंचाव आ गया, लिहाजा उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

बीसीसीआई भी दिया था अपडेट

विज्ञापन

रोहित शर्मा मैदान से बाहर गए तो बीसीसीआई ने एक अपडेट दिया था। एक ट्वीट में बीसीसीआई ने बताया कि ‘टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की कमर में ऐंठन है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए है।’

 

और पढ़िए – 17 साल बाद इंग्लैंड टीम जाएगी पाकिस्तान, एशिया कप के बाद खेलेगी 7 मैचों की T20 सीरीज, जानिए शेड्यूल

विज्ञापन

 

सूर्युकमार यादव ने मोर्चा संभाला

रोहित शर्मा के बाहर जाने के बाद भारतीय बल्लेबाज सूर्युकमार यादव ने मोर्चा संभाला और 76 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने आसानी से 165 रनों का पीछा किया और मैच को सात विकेट से जीत लिया। अब सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त ले ली है।

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola