Roger Federer: रोजर फेडरर का करियर शुक्रवार को हार के साथ समाप्त हुआ, लेकिन इस मैच का परिणाम शायद ही मायने रखता था क्योंकि स्विस टेनिस स्टार की आंखों में आंसू थे और उनके कानों में तालियां की शोर थी। लंदन के ओ2 एरिना में 17,500 की भीड़ के साथ, 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने एक साल से अधिक समय के बाद स्पेन के राफेल नडाल के साथ कोर्ट में वापसी की।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: रोहित शर्मा का नया रिकॉर्ड, T20I में इस बल्लेबाज को पछाड़ बने सिक्सर किंग
आखिरी मैच में राफेल नडाल के साथ उतरे
रोजर फेडरर ने डबल मैच खेला। उनके जोड़ीदार राफेल नडाल थे। लंदन में खेले गए रोजर फेडरर अपने करियर के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सके। मेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा।
फेडरर को विदाई देने उमड़े फैंस
मैच के बाद स्टेडियम में इमोशन का सैलाब देखने को मिला। खचाखच भरे स्टेडियम के चारों ओर स्तब्ध चुप्पी के एक संक्षिप्त क्षण के बाद, 41 वर्षीय फेडरर को सलामी देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिनकी शान, करिश्मा और खेल भावना ने 24 साल के करियर के दौरान टेनिस और खेल को पार कर लिया। मैच के बाद रोजर फेडरर काफी भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसुओं की झलक नजर आ रही थी। टेनिस कोर्ट के बीच में खड़े में होकर उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लोगों का अभिवादन किया।
कई बार भावुक हुए रोजर फेडरर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अपने आखिरी मैच के बाद फेडरर की आंख से आंसू छलक पड़े। वह सिसक सिसक कर रोते हुए दिखे। फेडरर के साथ उनके साथी खिलाड़ी राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच भी भावुक दिखे। फेडरर ने इसी महीने 15 सितंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए टेनिस से संन्यास का ऐलान किया था।
रोजर फेडरर को करियर शानदार रहा। जब वे अपने चरम पर थे तो कोई भी खिलाड़ी उनके साथ नहीं टिक पाता था। उम्र बढ़ने के बाद उनके पेस और खेल पर असर पड़ने लगा। घुटने की चोट ने भी उन्हें परेशान किया। रोजर फेडरर ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 28 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैंम जीता।
सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी
-राफेल नडाल (स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)
-नोवाक जोकोविच (सर्बिया )- 21 (ऑस्ट्रेलियन-9, फ्रेंच-2, विम्बलडन-7, यूएस-3)
-रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines